Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान? केंद्र से ₹1120 करोड़ की मांग
Just In

बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान? केंद्र से ₹1120 करोड़ की मांग

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 2, 2026Updated:July 13, 2026No Comments2 Mins Read24 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
mithilesh tiwari and dharmendra pradhan
Will Bihar's education system get a new boost? ₹1,120 crore sought from the Centre
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

नई दिल्ली/पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर राज्य में विद्यालयी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार के लिए 1120 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद शिक्षा मंत्री की प्रधान से यह दूसरी मुलाकात थी।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने प्रधान को बताया कि राज्य सरकार के सात निश्चय-3 (2025-30) ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ कार्यक्रम तथा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें जीविका के सहयोग से 542 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के विद्यार्थियों के लिए विशेष यूनिफॉर्म की व्यवस्था, व्यावसायिक शिक्षा के तहत 1068 विद्यालयों में प्रयोगशालाओं की स्थापना, 2577 आईसीटी लैब तथा 2522 स्मार्ट क्लास का विस्तार शामिल है। उन्होंने प्रधान के समक्ष समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण कार्यक्रम, बालिकाओं के लिए रोबोटिक लर्निंग एवं कोडिंग गतिविधियां, पारंपरिक कला आधारित उद्यमिता प्रशिक्षण, प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों के लिए ‘खेल पिटारा’ किट तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में जेंडर एवं इक्विटी से संबंधित सुविधाओं के विस्तार का प्रस्ताव भी रखा।

तिवारी ने कहा कि बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, डिजिटल संसाधनों का विस्तार करने तथा सभी बच्चों तक समान अवसर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बिहार के लिए विशेष बजट के आवंटन का आग्रह करते हुए कहा कि इससे विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सभी प्रस्तावों को ध्यानपूर्वक सुना और बिहार को वित्तीय सहायता मुहैया कराने की दिशा में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। शिक्षा मंत्री तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण, आधुनिक तकनीक आधारित सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। इससे राज्य के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक व दूरगामी बदलाव आएगा।

1120 Crore Bihar Bihar Education News Bihar School News Dharmendra Pradhan Mithilesh Tiwari
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.