एक वक्त था जब पीएफ का पैसा निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी. लंबी प्रक्रिया के बाद और काफी समय बीत जाने के बाद बमुश्किल पीएफ का पैसा मिलता था. पीएफ का पैसा निकालना उन दिनों बड़ा सिर दर्द का काम हुआ करता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है अब पीएफ का पैसा उतनी ही आसानी से निकाला जा सकता है. इसे सरकार ने और भी सुविधाजनक बना दिया है. अब पीएफ का पैसा आम लोग एटीएम के जरिए भी निकाल सकते हैं. आईए जानते हैं कि ईपीएफओ ने नियमों में क्या बदलाव किए हैं, जिससे यह सुविधा और भी आसान हो गई है.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अब एटीएम और UPI के जरिए सीधे पीएफ की राशि निकालने की सुविधा देने के लिए EPFO 3.0 सिस्टम तैयार किया है नए नियमों के मुताबिक खाता धारक अपने पीएफ खाते से कुल बैलेंस का 50% से 75% तक फौरन निकल सकते हैं. हालांकि नए नियमों के तहत मिलने वाली इस सुविधा की टेस्टिंग का काम समाप्त हो चुका है. लेकिन जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.
क्या है नया नियम?
नए नियमों के मुताबिक बेरोजगार होने के एक महीने बाद खाता धारा का अपने पीएफ बैलेंस का 75 भेज दी हिस्सा तुरंत निकल सकता है इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए खाता धारक को अपना उन नंबर एक्टिव रखना होगा और आधार कार्ड, पैन कार्ड, और बैंक खाता PF अकाउंट से लिंक होना जरूरी है यानी खाते का केवाईसी (KYC) होना अनिवार्य है. इसके अलावा नए नियम में ऑटो सेटलमेंट लिमिट को 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है.

जानिए पूरा प्रॉसेस
एटीएम से पीएफ की राशि निकालने के लिए पीएफ अकाउंट होल्डर को पहले ऑनलाइन क्लेम करना जरूरी होगा. क्लेम के बाद पैसा खाता धारक के बैंक खाते में सेटल हो जाएगा. इसके बाद एटीएम से पीएफ राशि निकाली जा सकेगी. हालांकि क्लेम सबमिट करने के बाद सेटलमेंट में कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. निश्चित रूप से यह सुविधा आम लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी. यहां आपको बता दें कि इसके लिए ईपीएफओ कोई विड्रॉल कार्ड जारी नहीं करेगा, बल्कि क्लेम के बाद पैसा खाता धारक के बैंक खाते में सेटल हो जाएगा.
कौन सी गलती ना करें?
आपका प्रॉसेस किसी भी वजह से बाधित ना हो, इसके लिए आपको क्लेम से पहले कुछ सावधानी बरतनी होगी. आपको कुछ गलतियों से बचना होगा. जैसे इस प्रॉसेस में ओटीपी के लिए आपका मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है. आपका बैंक खाता वेरीफाइड होना और PAN CARD से जुड़ी जानकारी अपडेटेड होनी चाहिए. क्लेम से पहले ये भी चेक कर लें कि आपका UAN नंबर सक्रिय हो और आधार से लिंक हो.
