Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»RJD स्थापना दिवस पर JDU का तीखा हमला, डॉ. निहोरा बोले- ‘वर्चुअल संदेश से नहीं बचने वाली पार्टी, 25 से 5 सीटों पर सिमट जाएगी’
Just In

RJD स्थापना दिवस पर JDU का तीखा हमला, डॉ. निहोरा बोले- ‘वर्चुअल संदेश से नहीं बचने वाली पार्टी, 25 से 5 सीटों पर सिमट जाएगी’

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read11 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Dr. Nihora says, "The party won't survive on virtual messages; it will shrink from 25 seats to just 5
Dr. Nihora says, "The party won't survive on virtual messages; it will shrink from 25 seats to just 5
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर जनता दल (यूनाइटेड) ने विपक्षी दल पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार आरजेडी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव नहीं, बल्कि निराशा का प्रतीक बनकर रह गया।

उन्होंने कहा कि जिस दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहकर संगठन को मजबूत करने का संदेश देना चाहिए था, उसी दिन पार्टी का पूरा शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं से दूर रहा। उनके अनुसार, इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी नेतृत्व मैदान में उतरने के बजाय दूर से राजनीतिक संदेश देने तक सीमित रहा।

‘दिल्ली से वर्चुअल संदेश देकर आकाश से लालटेन जला रहे थे तेजस्वी’

तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए डॉ. निहोरा ने कहा कि दिल्ली से वर्चुअल संदेश देकर वह “आकाश से लालटेन जलाने” का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो नेता अपनी ही पार्टी के सबसे अहम दिन कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद नहीं हो सकता, वह बिहार की जनता के संघर्ष में कितना साथ देगा, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

‘आरजेडी को विपक्ष ने नहीं, दरबार की राजनीति ने कमजोर किया’

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव ने स्वयं स्वीकार किया है कि आरजेडी को अंदर और बाहर के लोगों ने कमजोर किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वे “अंदर के लोग” कौन हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की जनता जानती है कि आरजेडी को सबसे ज्यादा नुकसान विपक्ष ने नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर की दरबारी राजनीति ने पहुंचाया। उनके अनुसार, चहेतों को वरिष्ठ नेताओं से ऊपर रखा गया, अनुभवी नेताओं की लगातार उपेक्षा हुई और व्यक्तिगत स्वार्थ संगठन से बड़ा बन गया।

आकाश से लालटेन जलाने की कोशिश में हैं तेजस्वी यादव- डॉ. निहोरा यादव

‘नेतृत्व संकट और गुटबाजी से जूझ रही है RJD’

डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि यही राजनीतिक संस्कृति कभी जनता दल के विभाजन का कारण बनी थी और आज वही मानसिकता आरजेडी को भी अंतर्कलह की ओर ले जा रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्षों तक संगठन चलाने वाले करीबी लोग ही आज पार्टी की कमजोरी का सबसे बड़ा कारण बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि आरजेडी इस समय वैचारिक संकट से अधिक नेतृत्व संकट का सामना कर रही है। संगठन कमजोर पड़ रहा है, कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है और शीर्ष नेतृत्व जिम्मेदारी लेने के बजाय बहाने तलाश रहा है। उनका कहना था कि केवल भाषणों और आरोपों से राजनीतिक लड़ाई नहीं जीती जाती, बल्कि उसके लिए मजबूत संगठन, निरंतर संवाद और समर्पण की आवश्यकता होती है।

’25 से 5 सीटों पर आने में देर नहीं लगेगी’

अपने बयान के अंत में जेडीयू प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि यदि उन्होंने पार्टी के भीतर बढ़ रही गुटबाजी, चहेतावाद और वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया, तो आरजेडी की राजनीतिक स्थिति और कमजोर होगी। उन्होंने दावा किया कि ऐसी स्थिति में पार्टी की विधानसभा सीटें मौजूदा 25 से घटकर 5 तक पहुंचने में देर नहीं लगेगी।

Bihar News Bihar Political News Bihar Politics Janata Dal United JDU JDU vs RJD Lalu Prasad Yadav Nihora Prasad Yadav Rabri Devi Rashtriya Janata Dal RJD RJD Foundation Day RJD Leadership Crisis tejashwi yadav
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Culture

पटना में ‘कफ़न’ ने दर्शकों को किया भावुक, मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह में गूंजा सामाजिक चेतना का संदेश

July 31, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.