JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक बिहार म्यूजियम पहुंचे, जहां म्यूजियम के निदेशक अंजनी कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ उनका ज़ोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नीतीश कुमार ने म्यूजियम में हाथी के दांतों से निर्मित कलाकृतियों एवं उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी कलात्मकता की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने विशेष दीर्घा का भी निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद शोधकर्ताओं से मुलाकात कर उनके कार्यों की जानकारी ली।
म्यूजियम परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं पर्यटकों से नीतीश कुमार ने उनका हालचाल जाना और सबका अभिवादन स्वीकार किया। उनके आगमन से छात्र-छात्राओं एवं पर्यटकों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ और मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ ‘‘गांधी जी’’ भी मौजूद रहे।
