Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 20 सदस्यों के खिलाफ औपचारिक रुप से आरोप तय, ट्रायल 29 जुलाई से
Just In

पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 20 सदस्यों के खिलाफ औपचारिक रुप से आरोप तय, ट्रायल 29 जुलाई से

Sanjay KumarBy Sanjay KumarJuly 11, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में प्रतिबंधित संगठन PFI और उसके 20 सदस्यों के खिलाफ UAPA और IPC के तहत आरोप तय होने से संबंधित न्यूज़ ग्राफिक।
पटियाला हाउस कोर्ट: PFI के 20 सदस्यों पर आरोप तय, 29 जुलाई से ट्रायल
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रतिबंधित संगठन पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके 20 सदस्यों के खिलाफ औपचारिक रुप से आरोप तय करने का आदेश दिया है। आज सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए और आरोपों से इनकार करते हुए ट्रायल का सामना करने की बात की। एडिशनल सेशंस जज प्रशांत शर्मा ने 29 जुलाई से इस मामले में ट्रायल शुरु करने का आदेश दिया।

इसके पहले 5 जून को कोर्ट ने इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यूएपीए के तहत आरोप तय किया था। कोर्ट ने सभी आरोपियों के आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन एकत्र करने, आपराधिक साजिश, देश के खिलाफ जंग छेड़ने, आतंकी गतिविधियों के लिए साजिश रचने इत्यादि आरोपों के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 153ए, यूएपीए की धारा 17, 18,19 20, 22बी, 38 और 39 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया।

कोर्ट ने पीएफआई के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया उनमें ओएम अब्दुल सलाम, ईएम अब्दुल रहमान, अनीस अहमद, अफसर पाशा, वीपीएन एलामाराम, ई अबुबकर, प्रोफेसर पी कोया, एम मोहम्मद अली जिन्ना, अब्दुल वाहिद सैत, एएस इस्माइल, मो. युनूस, मोहम्मद बशीर, शफीर केपी, जसीर केपी, शाहिद नासीर, वसीम अहमद, मो. शाकिफ, मो. फारुख रहमान और यासिर हसन शामिल हैं।

बता दें 28 सितंबर 2022 को केंद्र सरकार ने पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों को पांच सालों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। केंद्र सरकार ने यूएपीए की धारा 3(1) के अधिकारों के तहत ये प्रतिबंध लगाया था। केंद्र सरकार ने पीएफआई के सहयोगी संगठनों, रिहैब इंडिया फाउंडेशन (आरआईएफ), कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई), ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल (एआईसीसी), नेशनल कंफेडरेशन ऑफ ह्यूमन राईट्स आर्गनाइजेशन (एनसीएचआरओ) नेशनल वुमंस फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन, केरल को भी प्रतिबंधित किया है। एनआईए ने कई राज्यों में छापा मारकर पीएफआई के काफी सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

Delhi Court FreelancerPost National Investigation Agency NIA NIA News UAPA Patiala House Court PFI PFI Case PFI Members PFI News Popular Front of India Terror Funding Case UAPA Case
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Sanjay kumar
Sanjay Kumar
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

करीब 16 साल तक पत्रकारिता करने के बाद 2015 से वकालत के पेशे में हैं। पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली से की। फिर हैदराबाद और बाद में दिल्ली। 2015 में जब लगा कि अब कारोबारी मीडिया में एक पंक्ति की खबर भी निष्पक्ष रुप से नहीं लिख सकता तो पेशा बदलने का फैसला किया और दिल्ली में ही वकालत के पेशे से जुड़ गया। वकालत का पेशा शुरु किया तो लगा कि और पहले शुरु करना चाहिए था। इस दौरान कई मीडियाकर्मियों और दूसरे पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश की और कामयाबी भी हासिल की। दिल्ली में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को काफी नजदीक से देखा और समझा। अब तो यही ठिकाना हो गया है। पत्रकार मित्र अभी भी अदालती खबरों के लिए संपर्क करते हैं।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.