Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»बांकीपुर उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज में शामिल हुए शिक्षक रामांशु सर
Just In

बांकीपुर उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज में शामिल हुए शिक्षक रामांशु सर

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 10, 2026Updated:July 10, 2026No Comments3 Mins Read9 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
पटना में प्रेस वार्ता के दौरान जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रशांत किशोर के नामांकन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए और शिक्षक रामांशु सर का पार्टी में स्वागत करते हुए।
बांकीपुर उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन भरेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज में शामिल हुए रामांशु सर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार प्रशांत किशोर 13 जुलाई को सुबह 10 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

उन्होंने बताया कि नामांकन से पहले पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सुबह 10 बजे स्काउट एंड गाइड मैदान, छज्जूबाग में एकत्र होंगे। वहां से प्रशांत किशोर के नेतृत्व में समर्थकों का काफिला गांधी मैदान होते हुए पटना समाहरणालय पहुंचेगा, जहां उनका नामांकन दाखिल कराया जाएगा। मनोज भारती ने कहा कि पार्टी इसे जनसमर्थन के बड़े प्रदर्शन के रूप में आयोजित करेगी।

422 बूथ और 24 वार्डों में तेज हुआ चुनाव प्रचार

जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने बताया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 422 बूथों और 24 वार्डों में पार्टी का चुनाव प्रचार पूरी गति से चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रशांत किशोर को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और यह चुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रशांत किशोर विधानसभा पहुंचते हैं तो बिहार से जुड़े मुद्दों को अधिक मजबूती से उठाया जाएगा। कुमार सौरभ ने यह भी कहा कि यह उपचुनाव राज्य सरकार के कामकाज पर जनता की राय का भी महत्वपूर्ण संकेत होगा।

जन सुराज में शामिल हुए शिक्षक रामांशु सर

प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के चर्चित शिक्षक रामांशु सर ने औपचारिक रूप से जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षित और जागरूक लोगों का जन सुराज से जुड़ना पार्टी की विचारधारा और जनविश्वास को मजबूत करता है।

पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि रामांशु सर की शिक्षा, अनुभव और विचारों का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा बिहार के विकास के लिए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

बांकीपुर उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन भरेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज में शामिल हुए रामांशु सर

“बिहार के मुद्दों की राजनीति जरूरी”

पार्टी में शामिल होने के बाद रामांशु सर ने कहा कि उन्होंने प्रशांत किशोर के नेतृत्व में चल रहे अभियान से प्रभावित होकर जन सुराज का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति लंबे समय से जाति और धर्म के मुद्दों में उलझी रही है, जबकि जन सुराज शिक्षा, रोजगार, विकास और आम लोगों के अधिकार जैसे मूल मुद्दों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को उनका अधिकार और बेहतर विकास मिलना चाहिए, यही जन सुराज की राजनीति का केंद्र है।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Bankipur Assembly Political News Bihar Bypoll Bihar Election Bihar Politics Election 2026 Jan Suraaj Jan Suraaj Party कुमार सौरभ मनोज भारती रामांशु सर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.