Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»RJD के 30वें स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद का कार्यकर्ताओं के नाम संदेश, बीजेपी पर साधा निशाना
Just In

RJD के 30वें स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद का कार्यकर्ताओं के नाम संदेश, बीजेपी पर साधा निशाना

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 5, 2026No Comments5 Mins Read11 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी की स्थापना दिवस पर राज्य की जनता के नाम संदेश
A message to the public from RJD National President Lalu Prasad on the party's foundation day!
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

प्रिय साथियों,

आप सभी को राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! बिहार के करोड़ों लोगों के लिए 5 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि 1997 को आज ही के दिन अनेक वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर हमने गरीबों, शोषितों, दबे कुचले वर्गों एवं अकलियतों के हक़ों और अधिकारों की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। यह कोई साधारण दिन नहीं है। इस दिन बिहार एवं देश की राजनीति की दशा एवं दिशा का कायापलट हुआ था।

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गरीबों,शोषितो एवं आम जनमानस की भलाई के लिए किये गए संघर्ष, त्याग एवं बलिदानों के बारे में अगर मैं वर्णन करुं तो शब्द भी कम पड़ जाएंगे। बिहार में व्यापत सामाजिक एवं आर्थिक असमानता और फिरकापरस्ती को नेस्तनाबूद करने के साथ-साथ एक विकसित,मजबूत, समृद्ध, खुशहाल व समतामूलक बिहार के निर्माण के लिए राजद के असंख्यक निस्वार्थ कार्यकर्ताओं एवं वोटरों ने सेवा, त्याग, बलिदान और परिश्रम की देश भर में एक अनूठी मिसाल कायम की है। पार्टी के प्रति समर्पित इन कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से ही पार्टी का विस्तार सम्भव हुआ है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण का ही परिणाम है कि प्रतिदिन राजद और मजबूती से आगे बढ़ रही है। पार्टी का हर दौर में साथ देने वाले तमाम नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं को मैं तहे दिल से सलाम करता हूं।

राजद की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता गरीब, पीड़ित, बहिष्कृत, कमज़ोर व मजलूम तबकों की वकालत रही है। बदलते दौर में भी हमारी राजनीति मूलतः सामाजिक आर्थिक ग़ैरबराबरी और फिरकापरस्ती के खिलाफ़ रही है। हमारे विकास का मॉडल चमकते हवाई अड्डे, आलीशान मॉल और चमचमाते होटलों तक सीमित नहीं रहता बल्कि विकास के हरेक पहलू में हम समाज के गरीब एवं आखिरी व्यक्ति की भागीदारी और उसकी हिस्सेदारी के लिए संकल्पित हैं। इन मॉल, होटलों और हवाई अड्डों का निर्माण करने वाले शिल्पकारों, कामगारों, कारीगरों और इनमें काम करने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के जीवन में गुणात्मक तथा सकारात्मक परिवर्तन आए यही हमारा ध्येय है। इससे कम हमें किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

हमने सामाजिक और राजनीतिक संरचना में व्याप्त असमानता के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर अपने लोकतंत्र को व्यापक, समृद्ध और समावेशी बनाया है। अपनी इस यात्रा में हमने कई ऐसे मुक़ाम हासिल किये हैं जिनकी चार-पाँच दशक पूर्व कल्पना भी असंभव थी। लोहिया, जेपी, कर्पूरी और अंबेडकर के इन मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और प्रगाढ़ हुई है साथ ही हमने वो मंजिल हासिल की है जहाँ से अब आर्थिक और मनोवैज्ञानिक सबलीकरण की लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाना है। यह विरासत हमारी शक्ति भी है और पूँजी भी!

देश में तमाम जनवादी, प्रगतिशील, समाजवादी और लोकतान्त्रिक विचारधारा से लैस दलों पर निराशा के क्षणिक बादल छाये हैं। Compromised constitutional institutions, आक्रामक बाज़ार, वोटर ही नहीं निर्वाचित जनप्रतिनिधि खरीदने में पूंजी का असीमित उपयोग तथा दक्षिणपंथी प्रतिक्रियावादी राजनीति ने लोकतंत्र के अस्तित्व पर कई चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं। पिछड़ों की भागीदारी, शिक्षा और रोज़गार के अवसरों की समानता, अकलियतों के हक़ूक़, उनकी सुरक्षा, असमान विकास के मुद्दों तथा सरकार की नाकामियों को एक तथाकथित ‘हिंदुत्व के आवरण’ से ढंका जा रहा है।

साथियों, विगत कई राज्यों के चुनाव नतीजों की अगर पड़ताल करें तो मालूम होगा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर संविधान को दरकिनार कर तानाशाही के बल पर देश को फिर से पीछे धकेलने का प्रयास कर रही है। हमारी राजनीति हमें इस परिस्थिति को स्वीकार करने की इजाज़त नहीं देती। अतः राष्ट्रीय जनता दल के सभी साथियों को बिना वक़्त जाया किये इस ऐेतिहासिक भूमिका के लिए तैयार होना पड़ेगा। हर कार्यकर्ता और नेता को यह समझना होगा कि हमारा दल सिर्फ ‘चुनाव लड़ने की मशीन’ नहीं है।

समर्थक समूहों और अन्य प्रगतिशील वर्गों के साथ लगातार संपर्क रखकर यह भरोसा दिलाना होगा कि राजद उनके मुद्दों और चिंताओं के लिए संसद और सड़क दोनों ही जगह लड़ने में सक्षम है। साथियों, यह लड़ाई पिछली सारी लड़ाईयों से अलग होने वाली है क्योंकि यह लड़ाई ‘असंवेदनशील सम्पन्नता’ और ‘चेतन विपन्नता’ के बीच कि लड़ाई है। यह लड़ाई ‘मज़बूत’ और ‘मजबूर’ वर्गों के बीच की है, यह लड़ाई संवैधानिक संस्थाओं के असंवैधानिक तरीकों को ख़त्म करने की है, यह लड़ाई ‘संघ और कोर्पोरेट घरानों की नयी जुगलबंदी’ के बीच की लड़ाई है। ये लड़ाई हिंदुस्तान में गरीबों, किसानों और वंचितों के अस्तित्व की लड़ाई है। अतः छोटी-मोटी चिंताओं और मतभेदों को ताक पर रखकर इस लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाने के लिए सबको साथ मिलकर लड़ना होगा।

आज के अवसरवादी, निराशावादी और अनिश्चितता के माहौल में अगर कोई पार्टी जरूरतमंदों के सपने को साकार करने में सक्षम है तो वह राजद ही है। राष्ट्रीय जनता दल का 30वाँ स्थापना दिवस आज सभी जिलों में धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें बिहारभर के पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग ले रहे है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव का भी संबोधन सभी सुनेंगे।

एक बार फिर से राजद के स्थापना दिवस पर मेरी शुभकामनाएं।

जय राजद !जय हिन्द ! जय भारत !

Bihar News Bihar Politics Constitution Lalu Prasad Yadav Lalu Yadav Statement Political News Rashtriya Janata Dal RJD 30th Foundation Day RJD News Social Justice tejashwi yadav
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Culture

पटना में ‘कफ़न’ ने दर्शकों को किया भावुक, मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह में गूंजा सामाजिक चेतना का संदेश

July 31, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.