Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Featured»सोनम वांगचुक मामले में नया मोड़ : पसंद के अस्पताल की मांग लेकर पत्नी गीतांजलि पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच
Featured

सोनम वांगचुक मामले में नया मोड़ : पसंद के अस्पताल की मांग लेकर पत्नी गीतांजलि पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच

Sanjay KumarBy Sanjay KumarJuly 20, 2026No Comments4 Mins Read8 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक के मामले में पत्नी गीतांजलि आंग्मो की दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में अपील से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर।
सोनम वांगचुक को पसंद के अस्पताल में इलाज की अनुमति दिलाने के लिए पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच का दरवाजा खटखटाया।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

नई दिल्ली । जंतर-मंतर पर करीब बीस दिनों तक अनशन पर बैठने वाले सोनम वांगचुक को अपनी पसंद के अस्पताल और डॉक्टर से इलाज कराने की मांग से इनकार करने के सिंगल बेंच के फैसले को गीतांजलि आंग्मो ने हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में चुनौती दी है। जस्टिस मिनी पुष्करणा की सिंगल बेंच ने 19 जुलाई को गीतांजलि की याचिका पर कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया था।

19 जुलाई को हाईकोर्ट ने गीतांजलि आंग्मो की की याचिका पर कोई भी अंतरिम आदेश देने से इनकार करते हुए केंद्र सरकार को सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य संबंधी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। सिंगल बेंच के समक्ष सुनवाई के दौरान गीतांजलि की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल और डॉक्टर के पास इलाज कराने का अधिकार है। तब कोर्ट ने कहा था कि सरकारी डॉक्टरों पर संदेह क्यों कर रहे हैं। इस पर सिब्बल ने कहा था कि मैं सरकारी डॉक्टर पर संदेह नहीं कर रहा हूं। मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि सोनम वांगचुक और उनके परिवार को उनके पसंद के अस्पताल और डॉक्टर के पास भेजा जाए। सिब्बल ने कहा था कि सोनम वांगचुक की निगरानी के लिए पुलिस तैनात है। उनकी पत्नी और परिवार को मिलने तक नहीं दिया जा रहा है और इंतजार कराया जा रहा है।

केंद्र सरकार की ओर से पेश एएसजी चेतन शर्मा ने कहा था कि सरकार किसी की जान बचाने के कर्तव्य से बंधी हुई है। सोनम वांगचुक को कुछ होता है तो इसके परिणाम होंगे। शर्मा ने कहा था कि एम्स और सफदरजंग में राष्ट्रपति और दूसरी बड़ी हस्तियां इलाज के लिए आती हैं। सुनवाई के दौरान मौके पर मौजूद एम्स के एक डॉक्टर ने कहा कि उन्हें हमारे ऊपर विश्वास नहीं है। केवल भरोसे का सवाल है। तब सिब्बल ने कहा था कि वहां पुलिस वाला क्या कर रहा था, उसका बीपी बढ़ा हुआ था। क्या वो मरीज का इलाज कर रहा था। तब चेतन शर्मा ने कहा कि ये गलत है, कोई पुलिसकर्मी नहीं था।

सुनवाई के दौरान गीतांजलि ने कहा था कि हम पोटैसियम को लेकर दूसरी राय चाहते थे लेकिन इसके लिए हमें मना किया गया। उसके बाद उन्होंने सैंपल के लिए कहा तो वो 12 घंटे बाद दिया गया। जब हम लैब में गए तो सभी बंद हो चुके थे। तब चेतन शर्मा ने कहा था कि ये कोर्ट है एक्टिविज्म की जगह नहीं है।

गीतांजलि ने याचिका दायर कर सफदरजंग अस्पताल से उन्हें तुरंत रिहा करने या किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है। गीतांजलि ने आरोप लगाया है कि वांगचुक को उनके परिवार, वकीलों और उनके निजी डॉक्टरों से अलग रखकर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है।

सोनम वांगचुक अस्पताल विवाद: पत्नी ने उठाए हिरासत और इलाज पर बड़े सवाल

याचिका में कहा गया है कि सोनम वांगचुक को 18 जुलाई की सुबह जंतर-मंतर से दिल्ली पुलिस ने उठा लिया और बिना उनकी सहमति के उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। याचिका में कहा गया है कि सोनम वांगचुक के खिलाफ बिना किसी आपराधिक केस दर्ज किए या किसी कोर्ट से गिरफ्तारी या निरोधात्मक कार्रवाई करने के आदेश के अस्पताल में लगातार रखना गैरकानूनी है। उन्हें चिकित्सकीय हस्तक्षेप की आड़ में हिरासत में रखा गया है। ऐसा केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन से हटाने के लिए किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश की आड़ में दिल्ली पुलिस ने ऐसा किया है। जबकि दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए रखने का आदेश दिया था। अंजलि की याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट में जो याचिका दायर की गई है उसमें न तो सोनम वांगचुक को पक्षकार बनाया गया है और न ही अंजलि को पक्षकार बनाया गया है। ऐसे में बिना सोनम वांगचुक की सहमति के उन्हें लगातार अस्पताल में हिरासत में कैसे रखा जा सकता है।

बता दें कि सोनम वांगचुक 28 जून से लगातार अनशन पर थे। ये अनशन नीट पेपर समेत दूसरी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होने की घटनाओं के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए किया जा रहा है। सोनम वांगचुक को 18 जुलाई को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भी वहां धरना जारी है। अब वहां छात्र संगठनों के नेताओं ने अनशन शुरु कर दिया है जिनमें जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष शामिल हैं।

AIIMS delhi high court Delhi News FreelancerPost News Safdarjung Hospital Sonam Wangchuk Sonam Wangchuk News अस्पताल चुनने का अधिकार कपिल सिब्बल गीतांजलि आंग्मो चेतन शर्मा एएसजी छात्र आंदोलन जंतर-मंतर अनशन दिल्ली पुलिस धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा सफदरजंग अस्पताल सोनम वांगचुक सोनम वांगचुक याचिका हाईकोर्ट डिवीजन बेंच
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Sanjay kumar
Sanjay Kumar
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

करीब 16 साल तक पत्रकारिता करने के बाद 2015 से वकालत के पेशे में हैं। पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली से की। फिर हैदराबाद और बाद में दिल्ली। 2015 में जब लगा कि अब कारोबारी मीडिया में एक पंक्ति की खबर भी निष्पक्ष रुप से नहीं लिख सकता तो पेशा बदलने का फैसला किया और दिल्ली में ही वकालत के पेशे से जुड़ गया। वकालत का पेशा शुरु किया तो लगा कि और पहले शुरु करना चाहिए था। इस दौरान कई मीडियाकर्मियों और दूसरे पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश की और कामयाबी भी हासिल की। दिल्ली में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को काफी नजदीक से देखा और समझा। अब तो यही ठिकाना हो गया है। पत्रकार मित्र अभी भी अदालती खबरों के लिए संपर्क करते हैं।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.