Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Featured»जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन: मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची बार एसोसिएशन, चीफ जस्टिस बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप
Featured

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन: मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची बार एसोसिएशन, चीफ जस्टिस बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप

Sanjay KumarBy Sanjay KumarJuly 23, 2026Updated:July 23, 2026No Comments2 Mins Read13 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के कारण बंद दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह।
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के चलते मेट्रो स्टेशन बंद होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप का संकेत दिया।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए अदालत में याचिका दायर की है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों, पक्षकारों और न्यायालय के कर्मचारियों को समय पर अदालत पहुंचने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि कम से कम वकीलों, पक्षकारों और कोर्ट स्टाफ को आने-जाने की अनुमति दी जाए।

इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अदालत ने पहले ही निर्देश दिया है कि यदि किसी मामले में मेट्रो बंद होने के कारण कोई वकील या पक्षकार उपस्थित नहीं हो पाता है तो उसके खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट का पहचान पत्र दिखाने वाले वकीलों और कर्मचारियों को आने-जाने की अनुमति दी जा सकती है।

चीफ जस्टिस ने स्पष्ट किया कि यदि दोपहर तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अदालत आवश्यक हस्तक्षेप करने पर विचार करेगी।

गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन के चलते आसपास के लगभग 16 दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसका असर आम यात्रियों के साथ-साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, पक्षकारों और न्यायालय के स्टाफ पर भी पड़ रहा है।

Association Chief Justice Surya Kant Delhi Metro Delhi Metro Station Closed Delhi News FreelancerPost Jantar Mantar Protest Student Protest Supreme Court Bar Supreme Court News कोर्ट स्टाफ छात्र आंदोलन जंतर-मंतर दिल्ली मेट्रो वकील सुप्रीम कोर्ट याचिका
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Sanjay kumar
Sanjay Kumar
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

करीब 16 साल तक पत्रकारिता करने के बाद 2015 से वकालत के पेशे में हैं। पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली से की। फिर हैदराबाद और बाद में दिल्ली। 2015 में जब लगा कि अब कारोबारी मीडिया में एक पंक्ति की खबर भी निष्पक्ष रुप से नहीं लिख सकता तो पेशा बदलने का फैसला किया और दिल्ली में ही वकालत के पेशे से जुड़ गया। वकालत का पेशा शुरु किया तो लगा कि और पहले शुरु करना चाहिए था। इस दौरान कई मीडियाकर्मियों और दूसरे पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश की और कामयाबी भी हासिल की। दिल्ली में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को काफी नजदीक से देखा और समझा। अब तो यही ठिकाना हो गया है। पत्रकार मित्र अभी भी अदालती खबरों के लिए संपर्क करते हैं।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.