नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि समय बर्बाद मत कीजिए। आपका समय हमसे ज्यादा कीमती है।
याचिकाकर्ता ने कहा कि हमने महत्वपूर्ण मांग के लिए याचिका दायर किया है। नीट परीक्षा का आयोजन सरकार निष्पक्ष तरीके से कराए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने ज्यादती की है। तब कोर्ट ने दूसरे मामले को सुनवाई के लिए पुकार लगाई। तब याचिकाकर्ता ने कहा कि मैं छात्रों पर हुई ज्यादती का वीडियो दिखा सकता हूं। तब कोर्ट ने कहा कि मेरे पास वीडियो देखने का टाईम नहीं है।
