Browsing: Court News

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। अदालत ने इस याचिका को सह-आरोपी शरजील इमाम की जमानत याचिका के साथ टैग करते हुए 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है। इससे पहले ट्रायल कोर्ट दोनों की नई जमानत याचिकाएं खारिज कर चुकी थी। मामला यूएपीए के तहत दर्ज है और इसमें कई अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में दोषी करार दिए गए ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों की सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। दिल्ली पुलिस ने अदालत से सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। अदालत अब 31 जुलाई को सजा का ऐलान करेगी। इस मामले में छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया है। यह मामला 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में शामिल है।

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 जुलाई के संसद मार्च की एनआईए जांच की मांग खारिज कर दिया है। चीफ…

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने जंतर-मंतर पर करीब बीस दिनों तक अनशन पर बैठने वाले सोनम वांगचुक…

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कथित पेपर लीक और शिक्षा के क्षेत्र में दूसरी अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री…