Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»15 साल 99 दिन में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने; BCA ने जताया गर्व
Just In

15 साल 99 दिन में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने; BCA ने जताया गर्व

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 4, 2026Updated:July 7, 2026No Comments3 Mins Read17 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
5 साल 99 दिन में भारत के सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल क्रिकेटर बने वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Suryavanshi made history at the age of 15 years and 99 days, becoming India's youngest international cricketer; BCA expressed pride
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बन गया, जब बिहार की धरती से निकलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। महज 15 वर्ष 99 दिन की आयु में भारतीय टीम की कैप पहनकर वैभव ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिख दिया।

इस उपलब्धि के साथ वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का 37 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 1989 में 16 वर्ष 205 दिन की आयु में भारत के लिए पदार्पण किया था, जबकि वैभव ने यह उपलब्धि 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में हासिल की।

Vaibhav Suryavanshi made history at the age of 15 years and 99 days, becoming India's youngest international cricketer; BCA expressed pride

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “आज का दिन बिहार क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। वैभव सूर्यवंशी ने जिस उम्र में भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व किया है, वह पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर यह साबित कर दिया है कि यदि अवसर और समर्पण साथ हों तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। उन्होंने क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मैं वैभव और उनके परिवार को हार्दिक बधाई देता हूं तथा उनके उज्ज्वल और सफल अंतरराष्ट्रीय करियर की कामना करता हूं।”करियर की कामना करते हैं।”

बिहार क्रिकेट एसोसिए के सचिव जियाउल आरफीन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जियाउल आरफीन ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम से अंतरराष्ट्रीय पदार्पण केवल एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बिहार क्रिकेट की वर्षों की मेहनत और विकास यात्रा का परिणाम है। आज उन्होंने जो इतिहास बनाया है, वह बिहार के हर जिले में क्रिकेट खेलने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलकर उन्होंने यह संदेश दिया है कि प्रतिभा को सही मंच और सही मार्गदर्शन मिले तो वह विश्व स्तर तक पहुंच सकती है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को वैभव की इस उपलब्धि पर गर्व है और हम उनके लंबे, सफल एवं गौरवपूर्ण अंतरराष्ट्रीय करियर की कामना करते हैं।”

वैभव का नाम अब विश्व क्रिकेट के सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हो गया है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक सूची में पाकिस्तान के हसन रज़ा (14 वर्ष 227 दिन) के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वह सभी पूर्ण सदस्य (Full Member) देशों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, जिला क्रिकेट संघों, क्रिकेट प्रतिनिधियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं समस्त क्रिकेट प्रेमियों ने वैभव सूर्यवंशी को उनके ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास व्यक्त किया है कि वह आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

BCA Vaibhav Suryavanshi बिहार क्रिकेट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन भारत के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट टीम वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी डेब्यू सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.