Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»राज्यों की खबरें»14 छात्र-युवा संगठनों का मोर्चा गठित, 29 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना, 4 अगस्त को CM घेराव का ऐलान
राज्यों की खबरें

14 छात्र-युवा संगठनों का मोर्चा गठित, 29 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना, 4 अगस्त को CM घेराव का ऐलान

Freelancer postBy Freelancer postJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read15 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
पटना में छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा के गठन के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता करते छात्र संगठनों के नेता।
14 छात्र-युवा संगठनों ने छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा बनाकर राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार में हालिया छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में राज्य के 14 छात्र-युवा संगठनों ने एकजुट होकर ‘छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा’ का गठन किया है। पटना के जमाल रोड स्थित सूर्या कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैठक के बाद नेताओं ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आंदोलन की आगामी रणनीति की घोषणा की। मोर्चे ने 29 जुलाई से गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना, 30 जुलाई को पूरे बिहार में काला दिवस, 1 सितंबर से जिला स्तर पर धरना तथा 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किया।

बैठक की अध्यक्षता एआईवाईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा ने की। सम्मेलन में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, एआईएसएफ, छात्र राजद, एसएफआई, डीवाईएफआई, द ग्रेट भीम आर्मी, सोशल जस्टिस आर्मी, एआईडीएसओ, द सोशलिस्ट, एआईडीवाईओ समेत 14 संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पुलिस कार्रवाई पर जताया आक्रोश

संयुक्त प्रेस वार्ता में नेताओं ने हाल के छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल छात्रों और समर्थकों के साथ बल प्रयोग किया गया। उन्होंने सभी गिरफ्तार छात्रों और आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने तथा उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।

नेताओं ने यह भी कहा कि वे मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराना चाहते हैं। यदि वार्ता नहीं होती है तो 4 अगस्त को मुख्यमंत्री के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आंदोलन का पूरा कार्यक्रम

छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा इस प्रकार घोषित की—

  • 29 जुलाई 2026 : गर्दनीबाग, पटना में अनिश्चितकालीन धरना
  • 30 जुलाई 2026 : पूरे बिहार में काला दिवस
  • 1 सितंबर 2026 : सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना
  • 4 अगस्त 2026 : मुख्यमंत्री आवास घेराव

इन नेताओं ने रखी अपनी बात

संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता सुशील कुमार, छात्र राजद के लारायब अकरम, एआईएसएफ के सुधीर कुमार, एनएसयूआई की भाग्य भारती, युवा कांग्रेस के विकास झा, डीवाईएफआई के मनोज चंद्रवंशी, एसएफआई के देवदत्त कुमार वर्मा, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव खुशी कुमारी समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से आंदोलन की रणनीति और मांगों को रखा।

बैठक में कांग्रेस नेता रंजीत पंडित, अधिवक्ता निशा सिंह, सुधीर रजक, अम्बुज पटेल, तालिब कुमार, मयंक कुमार, सत्यम भारद्वाज, अनुज प्रभाकर सहित कई छात्र एवं युवा नेता भी उपस्थित रहे।

AISF Bihar Politics Bihar Protest DYFI Gardanibagh Dharna NSUI Paper Leak Protest Patna News Police Action SFI Student Organizations Student Protest Youth Protest
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

Culture

पटना: प्रेमचंद रंगशाला में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाटक का सफल मंचन, सशस्त्र बलों के शौर्य को समर्पित प्रस्तुति

August 2, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Blog

पेपर लीक पर छात्रों का बड़ा आंदोलन: 4 अगस्त को पटना में NSUI का शक्ति प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

July 31, 2026
Just In

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई सहकारिता नीति 2026 लागू, किसानों की आय बढ़ाने और बंद चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की तैयारी

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.