Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»बांकीपुर उपचुनाव: जन सुराज ने चुनाव आयोग से की शिकायत, मनोज भारती बोले- कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा प्रशासन
Just In

बांकीपुर उपचुनाव: जन सुराज ने चुनाव आयोग से की शिकायत, मनोज भारती बोले- कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा प्रशासन

Freelancer postBy Freelancer postJuly 22, 2026No Comments4 Mins Read2 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बुधवार को जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पार्टी के सात सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) से मुलाकात कर कई गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन, पार्टी कार्यकर्ताओं को कथित रूप से परेशान करने और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में जन सुराज ने आरोप लगाया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र सहित बिहार के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बिना किसी एफआईआर या वैधानिक कारण के पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। पार्टी का कहना है कि पुलिस कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर पूछताछ कर रही है, जिससे भय का माहौल बनाया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इसे आदर्श आचार संहिता की भावना के विपरीत बताते हुए निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप की मांग की।

“कार्यकर्ताओं को बिना कारण परेशान किया जा रहा” : मनोज भारती

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज ने सरकारी तंत्र द्वारा कथित रूप से किए जा रहे आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को पटना और बिहार के अन्य जिलों में बिना किसी प्राथमिकी और बिना किसी स्पष्ट कारण के पुलिस द्वारा परेशान किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं।

मनोज भारती ने आरोप लगाया कि पीरबहोर थाना क्षेत्र में जन सुराज के एक कार्यकर्ता को देर रात उस समय पुलिस ने रोका और परेशान किया, जब वह पार्टी की सभा से अपने घर लौट रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि 21 जुलाई को अफरोज अहमद और तौसिफ नामक दो कार्यकर्ताओं को बिना कारण थाने में बैठाकर रखा गया। इसके अलावा बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पार्टी के प्रदेश सचिव रवि नारायण के घर देर रात पुलिस पहुंची और उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिवान में पार्टी नेता शाहनवाज आलम के घर कई वाहनों के साथ पुलिस पहुंची और उनसे पूछताछ की गई।

उन्होंने कहा कि इन सभी घटनाओं की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी गई है और निष्पक्ष जांच कर आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

“मतदाताओं और व्यवसायियों को डराया जा रहा”

मनोज भारती ने आरोप लगाया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और एनडीए के कई जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं पर प्रभाव डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से इस मामले की भी जांच कराने की मांग की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बांकीपुर के कुछ व्यवसायियों को आयकर (IT) और जीएसटी (GST) की कार्रवाई का भय दिखाकर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके अनुसार, यदि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।

प्रतिनिधिमंडल में ये नेता रहे शामिल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के अलावा विधान परिषद सदस्य अफाक अहमद, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ, सिद्धनाथ राय और ललन यादव सहित अन्य नेता शामिल थे।

निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग की है कि पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

Bihar News Bihar Politics BJP Election Commission Bihar FreelancerPost Model Code of Conduct NDA Prashant Kishor जन सुराज बांकीपुर उपचुनाव बिहार चुनाव बिहार चुनाव आयोग मनोज भारती
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

Just In

मुंगेर में सजी सुरों की महफिल, ‘एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे

August 2, 2026
Featured

SPECIAL REPORT : बिहार में रफ्तार का नया दौर: ₹18,289 करोड़ की 11 मेगा सड़क परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर, सफर होगा आसान

August 2, 2026
Just In

बिहार में इस साल 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की खेती, नई चीनी मिलों के लिए विभाग ने तय किया लक्ष्य

August 2, 2026
Culture

पटना: प्रेमचंद रंगशाला में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाटक का सफल मंचन, सशस्त्र बलों के शौर्य को समर्पित प्रस्तुति

August 2, 2026
More News

प्रयागराज NCZCC में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला शुरू, देशभर के 30 युवा रंगकर्मी लेंगे प्रशिक्षण

August 2, 2026
Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.