Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Crime File»अंकित शर्मा हत्या मामला: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों के लिए पुलिस ने मांगी फांसी, 31 जुलाई को आएगा फैसला
Crime File

अंकित शर्मा हत्या मामला: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों के लिए पुलिस ने मांगी फांसी, 31 जुलाई को आएगा फैसला

Sanjay KumarBy Sanjay KumarJuly 27, 2026Updated:July 27, 2026No Comments2 Mins Read9 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में अंकित शर्मा हत्या मामले में ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों की सजा पर सुनवाई
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने अंकित शर्मा हत्या मामले में दोषी ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों की सजा पर फैसला सुरक्षित रखा।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

साल 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के चर्चित मामले में दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोषी करार दिए गए ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों की सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब इस मामले में 31 जुलाई को सजा का ऐलान करेगी। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत से सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

31 जुलाई को होगा सजा का ऐलान

एडिशनल सेशंस जज प्रवीण सिंह की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने इस मामले को “रेयरेस्ट ऑफ द रेयर” बताते हुए दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

किन-किन को दोषी ठहराया गया?

अदालत ने 13 जुलाई को सुनाए गए फैसले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन, नाजिम, कासिम, अनस और जावेद को दोषी करार दिया था।वहीं हसीन उर्फ मुल्लाजी उर्फ सलमान, समीर खान, फिरोज, गुल्फाम, शोएब आलम उर्फ बॉबी और मुंतजिम उर्फ मुसा को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।

चार्जशीट में क्या कहा गया था?

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 3 जून 2020 को दाखिल चार्जशीट में आरोप लगाया था कि 24 और 25 फरवरी 2020 को ताहिर हुसैन ने अपने घर और चांद बाग पुलिया के पास भीड़ का नेतृत्व किया तथा हिंसा को सांप्रदायिक रूप दिया। पुलिस के अनुसार आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी और उन्हें भीड़ ने निशाना बनाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 51 चोटों का उल्लेख

जांच के अनुसार अंकित शर्मा का शव बाद में नाले से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर तेज धार वाले हथियार से 51 वार किए जाने का उल्लेख किया गया था। पुलिस ने दावा किया कि ताहिर हुसैन के घर की छत से हिंसा में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ था।

2020 दिल्ली दंगों का चर्चित मामला

गौरतलब है कि फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और करीब 200 लोग घायल हुए थे। अंकित शर्मा हत्या मामला उन दंगों से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में शामिल है।

Court News crime news Delhi Riots FreelancerPost National News अंकित शर्मा आईबी अधिकारी ताहिर हुसैन दिल्ली कोर्ट दिल्ली दंगा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Sanjay kumar
Sanjay Kumar
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

करीब 16 साल तक पत्रकारिता करने के बाद 2015 से वकालत के पेशे में हैं। पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली से की। फिर हैदराबाद और बाद में दिल्ली। 2015 में जब लगा कि अब कारोबारी मीडिया में एक पंक्ति की खबर भी निष्पक्ष रुप से नहीं लिख सकता तो पेशा बदलने का फैसला किया और दिल्ली में ही वकालत के पेशे से जुड़ गया। वकालत का पेशा शुरु किया तो लगा कि और पहले शुरु करना चाहिए था। इस दौरान कई मीडियाकर्मियों और दूसरे पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश की और कामयाबी भी हासिल की। दिल्ली में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को काफी नजदीक से देखा और समझा। अब तो यही ठिकाना हो गया है। पत्रकार मित्र अभी भी अदालती खबरों के लिए संपर्क करते हैं।

Related Posts

Just In

बिहार में इस साल 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की खेती, नई चीनी मिलों के लिए विभाग ने तय किया लक्ष्य

August 2, 2026
More News

प्रयागराज NCZCC में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला शुरू, देशभर के 30 युवा रंगकर्मी लेंगे प्रशिक्षण

August 2, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.