पटना। Piya Ka Ghar। भोजपुरी सिनेमा में हॉरर फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच एक नई फिल्म ‘पिया का घर’ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. ने अपनी आगामी भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। निर्माता और अभिनेता रौशन सिंह का कहना है कि यह फिल्म रहस्य, रोमांच और भावनाओं का ऐसा मिश्रण होगी, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखेगी।
हॉरर के साथ दमदार कहानी का दावा
फिल्म के अभिनेता रौशन सिंह ने कहा कि ‘पिया का घर’ केवल डराने वाली फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें एक मजबूत कहानी, प्रभावशाली अभिनय और भावनात्मक पक्ष भी देखने को मिलेगा। उनका कहना है कि भोजपुरी दर्शकों को इस फिल्म के जरिए एक नया सिनेमाई अनुभव मिलेगा और हॉरर शैली को उद्योग में नई पहचान मिलेगी।
दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म
फिल्म में रितेश उपाध्याय, काजल राघवानी, पारुल ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, संजीव मिश्रा, प्रेम दुबे, सृष्टि पाठक, काजल श्रीवास्तव, रीमा पाल सिंह, सोनी राज, अनीता ओझा, अनुराधा सिंह, सोनी सिंह, पुष्पेंद्र राय, प्रशांत द्विवेदी, पंकज झा, शीतल गुप्ता, खुशी सिंह, हर्षिता श्रीवास्तव और गुड़िया कुमारी सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अनुभवी टीम ने संभाली निर्माण की जिम्मेदारी
फिल्म का निर्माण शर्मिला आर. सिंह ने किया है, जबकि निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है। इसकी कहानी सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है। संगीत ओम झा का है, जबकि गीत मनोज भावुक, धर्म हिंदुस्तानी, पिंकू बाबा और शानदारजी ने लिखे हैं।
तकनीकी पक्ष भी मजबूत
फिल्म के छायांकन की जिम्मेदारी राज ठाकुर ने निभाई है। संपादन संतोष हरवाड़े, कोरियोग्राफी प्रवीण शेलार, बैकग्राउंड म्यूजिक अस्लम सुर्ती, पोस्ट प्रोडक्शन हमिंग बर्ड वीएफएक्स, साउंड डिजाइन 3 स्टूडियो, कला निर्देशन रामबाबू ठाकुर तथा कॉस्ट्यूम डिजाइन विद्या विष्णु ने किया है। प्रोडक्शन टीम में जितेंद्र गौर और सिद्धार्थ मिश्रा शामिल हैं, जबकि फिल्म का प्रचार-प्रसार रंजन सिन्हा और अखिलेश सिंह संभाल रहे हैं।
टीज़र और रिलीज डेट का इंतजार
फिल्म का संगीत एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। फर्स्ट लुक जारी होने के बाद भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अब सभी की नजरें फिल्म के टीज़र, ट्रेलर और आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा पर टिकी हैं।
ये भी पढ़े:-
“क्या आमिर खान ‘लव जिहाद’ के ब्रांड एंबेसडर बने?”- नितेश राणे
