BCA ने 11 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा, BCCI से बुलाए गए चयनकर्ताओं ने किया टीम का चयन
पटना, 5 अक्टूबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने U-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मुकाबलों के लिए बिहार की टीम की घोषणा कर दी है। टीम में 17 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में शामिल किया गया है, जबकि 11 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में रखा गया है।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अनुसार, टीम का चयन BCCI की ओर से बुलाए गए चयनकर्ताओं कृष्ण मोहन, हरविंदर सिंह सोढ़ी और पथिक पटेल ने प्रदर्शन और खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर किया है।
17 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में जगह
बिहार की मुख्य टीम में आयुष शंकर, रितुराज राज सिंह, शाश्वत यादव, सार्थक झा, युवराज यादव, अमान संजीव राय, अंकित यादव, प्रियंशु कुमार यादव, अनमोल कुमार, पुष्पम राय, मोहित कुमार, विवेक आनंद, मो. किंगर, अभिषेक, सत्यम कुमार, शिवम झा और अयुष पटेल को शामिल किया गया है।
11 खिलाड़ी स्टैंडबाय में
स्टैंडबाय सूची में अर्जुन सिंह, अल्हमास सिन्हा, निकेश कुमार, अंशुलान शेखर, सुयश कुमार, हर्ष कुमार, आदित्य कुमार, सचिन राय, आनंद यादव, आयुष कुमार और अनिमेष को रखा गया है।
युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
U-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच है। चयनित खिलाड़ियों के लिए शुरुआती दो मुकाबले प्रदर्शन के जरिए अपनी पहचान बनाने का अहम अवसर होंगे।
BCA की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 4 अक्टूबर को पुरुष U-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी कैंप में शामिल खिलाड़ियों को पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में चयन प्रक्रिया के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश जारी किया गया था।
अब बिहार के युवा खिलाड़ियों की नजरें टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों पर हैं। टीम में शामिल खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
ये भी पढ़ें:-
BCA ने रणजी ट्रॉफी समेत विभिन्न आयु वर्गों के चयन ट्रायल की तारीखें घोषित कीं
BCCI की 95वीं AGM में BCA के संयुक्त सचिव रोहित सिंह ने किया बिहार का प्रतिनिधित्व
