अक्षरा गुप्ता को मिली कप्तानी, जूली उपकप्तान; BCCI से बुलाए गए चयनकर्ताओं अमिता शर्मा और सुलक्षणा नाइक ने किया चयन
पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने अंडर-19 महिला वर्ग की टीम की घोषणा कर दी है। बिहार की महिला अंडर-19 टीम मुंबई में 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक होने वाले अंडर-19 लीग मुकाबलों में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। इन मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय मुख्य टीम का चयन किया गया है, जबकि पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है।
टीम का चयन BCCI की ओर से बुलाए गए चयनकर्ताओं अमिता शर्मा और सुलक्षणा नाइक ने किया। 5 अक्टूबर 2026 को हुई चयन प्रक्रिया के बाद खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है।
अक्षरा गुप्ता को कप्तानी, जूली उपकप्तान
बिहार अंडर-19 महिला टीम की कमान अक्षरा गुप्ता को सौंपी गई है। वहीं जूली को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग के लिए युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
बिहार अंडर-19 महिला टीम
- अक्षरा गुप्ता (कप्तान)
- प्रतीबा कुमारी
- संतोषी
- सलोनी कुमारी
- साक्षी सिंह
- दीपा कुमारी (विकेटकीपर/बल्लेबाज)
- नंदिनी यादव
- स्वीटी कुमारी
- जूली (उपकप्तान)
- सिद्धि
- रिशु
- साग्रिका
- सौम्या अखौरी
- अनुष्का सिंह
- नेहा चौधरी
पांच खिलाड़ी स्टैंडबाय में
BCA ने मुख्य टीम के अलावा पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा है।
- हर्षिता
- कृति कनक
- प्रिया राज
- लकी कुमारी
- मुस्कान कुमारी वर्मा
स्पोर्ट्स स्टाफ
- हेड कोच: नीतू सिंह
- असिस्टेंट कोच: राखी सिन्हा
- एस एंड सी कोच: अनु कुमारी
- फिजियो: जूरी दत्ता
मुंबई में होगा बिहार का मुकाबला
BCCI से बुलाए गए चयनकर्ताओं अमिता शर्मा और सुलक्षणा नाइक की देखरेख में चुनी गई बिहार की अंडर-19 महिला टीम अब मुंबई में 9 से 16 अक्टूबर तक होने वाले लीग मुकाबलों में उतरेगी।
युवा खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन को साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी। टीम की कप्तान अक्षरा गुप्ता के नेतृत्व में बिहार की खिलाड़ी लीग मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेंगी।
ये भी पढ़ें:-
U-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी: पहले दो मैचों के लिए बिहार की 17 सदस्यीय टीम घोषित
BCA ने रणजी ट्रॉफी समेत विभिन्न आयु वर्गों के चयन ट्रायल की तारीखें घोषित कीं
