Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»डुमरिया, मुजफ्फरपुर में स्थापित होगी आधुनिक फर्नीचर एवं इंटीरियर उत्पाद निर्माण इकाई
Just In

डुमरिया, मुजफ्फरपुर में स्थापित होगी आधुनिक फर्नीचर एवं इंटीरियर उत्पाद निर्माण इकाई

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJune 30, 2026No Comments2 Mins Read4 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Department of Industries, Bihar
A modern furniture and interior product manufacturing unit will be set up in Dumariya, Muzaffarpur
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पटना, 30 जून 2026: बिहार में फर्नीचर एवं इंटीरियर उत्पाद विनिर्माण क्षेत्र को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत M/s City Advertising द्वारा औद्योगिक क्षेत्र डुमरिया, मुजफ्फरपुर में एक आधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। लगभग ₹14.74 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली यह परियोजना राज्य के विनिर्माण क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी।

प्रस्तावित इकाई 0.46 एकड़ क्षेत्र में स्थापित की जाएगी, जहां मॉड्यूलर फर्नीचर, स्टील आलमारी तथा घरेलू एवं कार्यालय उपयोग के इंटीरियर उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से राज्य में आधुनिक फर्नीचर एवं इंटीरियर उत्पादों के विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, लगभग 50 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

इस इकाई की स्थापना के लिए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस अवसर पर माननीया उद्योग मंत्री ** ने कहा कि बिहार सरकार विविध विनिर्माण क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित कर राज्य को आधुनिक औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं स्थानीय उद्योगों को नई मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, BIADA एवं आएडा ** ने कहा कि बिहार में निवेशकों को बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी प्रक्रियाएं एवं निवेशक-अनुकूल नीतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि फर्नीचर एवं इंटीरियर उत्पाद निर्माण जैसे क्षेत्रों में हो रहे निवेश राज्य के औद्योगिक विकास को गति देंगे तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर सृजित करेंगे।

यह परियोजना बिहार में औद्योगिक निवेश के बढ़ते विश्वास और राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों का एक और उदाहरण है, जो राज्य को आत्मनिर्भर एवं औद्योगिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Department of Industries Industry Minister Muzaffarpur Shreyasi Singh
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.