Browsing: राज्य

FreelancerPost की राज्य श्रेणी में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें पढ़ें। यहां राज्य सरकारों की नीतियों और फैसलों, प्रशासन, विधानसभा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं और राज्यों से जुड़े प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक घटनाक्रमों की विश्वसनीय एवं तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत की जाती है। हमारा उद्देश्य देश के अलग-अलग राज्यों की महत्वपूर्ण खबरों को सरल, स्पष्ट और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ पाठकों तक पहुंचाना है।

बिहार की बेटी और भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। एडवांस फाइटर टैक्टिक्स में महारत के साथ उन्होंने देश की पहली महिला ‘टॉप गन’ बनने का गौरव हासिल किया।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा युवा कांग्रेस का सदस्यता…

पटना। बिहार छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस की ओर से…

पटना। Bihar Sugarcane Cultivation। बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरुद्धार और नई चीनी मिलों की स्थापना की तैयारी…

मुंगेर में समाजवादी पार्टी की जिला बैठक में छात्रों पर दर्ज मुकदमे बिना शर्त वापस लेने की मांग उठाई गई। बैठक में किसानों, स्वास्थ्य, प्रशासनिक व्यवस्था और अन्य जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए 8 अगस्त को जिला समाहरणालय घेराव का निर्णय लिया गया।

बिहार सरकार ने किसानों के हित में अमानक बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के निर्माता एवं विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुणवत्ता नियंत्रण एवं बीज विश्लेषण प्रयोगशाला का निरीक्षण कर कहा कि कृषि उपादानों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। राज्य सरकार प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण करेगी और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा देगी।

बिहार सरकार ने मशरूम किसानों को बड़ी राहत देते हुए नियंत्रित वातावरण में संचालित मशरूम उत्पादन इकाइयों के लिए कृषि बिजली दर लागू कर दी है। अब किसानों को मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली मिलेगी। सरकार का कहना है कि इससे उत्पादन लागत घटेगी और किसानों की आय बढ़ेगी। बिहार देश के कुल मशरूम उत्पादन में लगभग 12 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ अग्रणी राज्यों में शामिल है।

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड में SUCI कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड प्रभारी कामरेड कामेश्वर रंजन के नेतृत्व में BDO रश्मि भारती से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने आवास योजना, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, नल-जल योजना, पुलिया निर्माण, बिजली पोल और गली-नाली की सफाई सहित कई मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। BDO ने सभी मांगों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई और क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

एनएसयूआई ने पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में 4 अगस्त को पटना में महाआंदोलन का ऐलान किया है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाई जा रही है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने छात्रों पर बल प्रयोग को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया। कांग्रेस नेताओं ने घायल छात्रों को मुआवजा, निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की।

बिहार कैबिनेट ने बिहार राज्य सहकारिता नीति 2026 को मंजूरी दे दी है। नई नीति का उद्देश्य सहकारी समितियों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाना है। इसके तहत युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की भागीदारी बढ़ाने के साथ कृषि, डेयरी, मत्स्य, पर्यटन और सेवा क्षेत्रों में नई सहकारी समितियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना का विस्तार और बंद चीनी मिलों के पुनरुद्धार का भी फैसला लिया गया है।