Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बहाल करने का आदेश दिया
Just In

दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बहाल करने का आदेश दिया

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 7, 2026No Comments3 Mins Read14 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Delhi High Court Orders Restoration of Cockroach Janata Party X Account
The Delhi High Court ordered the restoration of the 'Cockroach Janata Party's' X account.
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बहाल करने का आदेश दिया है। आज केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार को कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बहाल करने पर कोई आपत्ति नहीं है। उसके बाद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने एक्स अकाउंट बहाल करने का आदेश दिया।

कोर्ट ने 29 मई को केंद्र और एक्स को नोटिस जारी किया था। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स अकाउंट ब्लॉक करने के फैसले को चुनौती की थी। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट के आधार पर ब्लॉक किया गया था। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने राष्ट्रीय सुरक्षा की वजह से एक्स अकाउंट ब्लॉक करने की सिफारिश की थी। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने एक्स को कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया था।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक व्यंग्यात्मक आनलाइन आंदोलन के रुप में उभरा है। दरअसल 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं। उन्होंने कहा था कि ऐसे कई बेरोजगार युवा जिन्हें न तो रोजगार मिलता है और न ही पेशे में कोई ठिकाना तो वे आगे चलकर मीडिया, सोशल मीडिया, आरटीआई एक्टिविस्ट या अन्य तरह के एक्टिविस्ट बन जाते हैं और पूरे सिस्टम पर हमला करने लग जाते हैं।

Delhi High Court Orders Restoration of Cockroach Janata Party X Account

कोर्ट ने कहा था कि कुछ वकीलों खासकर दिल्ली में लॉ डिग्रियों की प्रामाणिकता की सीबीआई जांच की जरुरत है। बाद में चीफ जस्टिस ने इस मामले पर सफाई भी दी। सफाई में चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मुझे यह पढ़कर दुख हुआ कि मीडिया के एक हिस्से ने एक तुच्छ मामले की सुनवाई के दौरान मेरी मौखिक टिप्पणियों को किस तरह गलत तरीके से पेश किया है। मैंने विशेष रूप से उन लोगों की आलोचना की थी, जिन्होंने फर्जी और नकली डिग्रियों की मदद से वकालत जैसे व्यवसायों में प्रवेश किया है। चीफ जस्टिस ने कहा है कि ऐसे ही लोग मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य प्रतिष्ठित व्यवसायों में भी घुसपैठ कर चुके हैं, और इसलिए, वे परजीवी की तरह हैं।

चीफ जस्टिस की इस टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के रुप में आनलाइन आंदोलन शुरू किया गया था। इस आंदोलन को सोशल मीडिया पर देखते ही देखते काफी लोकप्रियता मिली। कॉकरोच को लेकर कई मीम और गाने बने।

Cockroach Janata Party delhi high court IB Input Intelligence Bureau Solicitor General X Account X Account Restoration इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय कॉकरोच जनता पार्टी तुषार मेहता दिल्ली हाईकोर्ट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.