Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»More News»मलाही पकड़ी से पटना मेट्रो के विस्तार का 2 जुलाई को लोकार्पण
More News

मलाही पकड़ी से पटना मेट्रो के विस्तार का 2 जुलाई को लोकार्पण

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJune 29, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
samrat choudhary
Malati pakri metro station to open for commuters soon
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

राजधानीवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पटना मेट्रो का विस्तार अब मलाही पकड़ी तक पहुंचने जा रहा है, जिसका लोकार्पण आगामी 2 जुलाई को किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो परियोजना के सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा।

समीक्षा के दौरान परियोजना के विभिन्न चरणों की प्रगति पर चर्चा की गई और अधिकारियों को समानांतर रूप से अलग-अलग स्थलों पर काम तेज करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा प्रोजेक्ट पूरा किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मलाही पकड़ी तक मेट्रो सेवा शुरू होने से शहरवासियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी, समय की बचत होगी और राजधानी में यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेट्रो निर्माण के दौरान आम लोगों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए वैज्ञानिक और प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाए। साथ ही पटना की स्थायी जाम समस्या के समाधान के लिए समग्र ट्रैफिक मैनेजमेंट योजना बनाने पर भी जोर दिया।

बैठक में पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान को भी समयसीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी के सुनियोजित विस्तार और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सैटेलाइट टाउनशिप का विकास जरूरी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
More News

आवास, पेंशन, नल-जल और सड़क की समस्याएं उठीं, धरहरा BDO ने दिया कार्रवाई का भरोसा

July 31, 2026
Just In

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई सहकारिता नीति 2026 लागू, किसानों की आय बढ़ाने और बंद चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की तैयारी

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.