Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»जुलाई से बदल जाएगी आपकी जिंदगी!…जानिए कौन से नियम बदले और क्या आपकी जेब होने वाली ढीली?
Just In

जुलाई से बदल जाएगी आपकी जिंदगी!…जानिए कौन से नियम बदले और क्या आपकी जेब होने वाली ढीली?

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 2, 2026Updated:July 2, 2026No Comments2 Mins Read5 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Your life is set to change from July!
Your life is set to change from July!
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही आपकी जिंदगी में कई बड़े और अहम बदलाव होने वाले हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में आई गिरावट जहां बिजनेस करने वालों और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए बड़ी राहत बनकर आई है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय रेलवे ने भी अपने नियमों को बेहद सख्त कर दिया है. अब बिना टिकट रेल यात्रा करने पर आपको दोगुना जुर्माना भरना पड़ सकता है. लेकिन बात सिर्फ गैस सिलेंडर और ट्रेन टिकट तक सीमित नहीं है. नए बदलावों से सुबह की चाय से लेकर आपकी बचत और रोजमर्रा के लेन देन तक हर चीज पर इसका सीधा असर पड़ने वाला है. कुछ फैसले जहां आपकी जेब का बोझ हल्का करेंगे तो कुछ नियम आपको थोड़ी और सावधानी बरतने पर मजबूर कर देंगे. इस रिपोर्ट में उन सभी बड़े बदलावों को बेहद करीब से और आसान भाषा में समझते हैं जो आज से आपकी जिंदगी और बजट का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

कमर्शियल गैस सिलेंडर 180 रुपए सस्ता हुआ है. तेल कंपनियों के इस फैसले के बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2930 रुपए हो गई है. जबकि कोलकाता में 3081 रुपए, मुंबई में 28850 रुपए, चेन्नई में 3106 रुपए कीमत होगी. वहीं 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई तब्दीली नहीं हुई है.

अन्य अहम बदलाव

नायरा का पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता हुआ, डीजल की बिक्री पर लिमिट 1 जुलाई से हटा दी गई है, केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस में इजाफा किया है, रेलवे ने ट्रेन में सफर के दौरान बिना टिकट यात्रा पर जुर्माना दोगुना किया, एटीएम की कीमतों में ₹5 की कटौती की गई, आधार कार्ड पर ईमेल एड्रेस को अपडेट करने के लिए लगने वाली 75 रुपए फीस को हटाया गया, इसके अलावा ऑटोमोबाइल कंपनियों ने वाहनों की कीमतों में दो फीसदी तक का इजाफा किया है.

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने रिवॉर्ड पॉइंट स्ट्रक्चर को बदल दिया है. इससे स्पेशल ट्रांजैक्शन अब रिवॉर्ड पॉइंट के दायरे से बाहर हो जाएंगे. उधर एचडीएफसी बैंक लोन नियमों में भी बदलाव हुआ है. इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने मिस सेलिंग के खिलाफ सख्त गाइडलाइन लागू कर दी है. वही अब एटीएम और यूपीआई से भी पीएफ का पैसा निकाला जा सकेगा.

change from July gas cylinder indian oil indian railway petrol rail ticket sbi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Just In

मुंगेर में सजी सुरों की महफिल, ‘एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे

August 2, 2026
Featured

SPECIAL REPORT : बिहार में रफ्तार का नया दौर: ₹18,289 करोड़ की 11 मेगा सड़क परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर, सफर होगा आसान

August 2, 2026
Just In

बिहार में इस साल 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की खेती, नई चीनी मिलों के लिए विभाग ने तय किया लक्ष्य

August 2, 2026
Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.