Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»डायबिटीज के मरोजों को बड़ी राहत, अब रोज नहीं, हफ्ते में एक बार लगेगा इंसुलिन इंजेक्शन
Just In

डायबिटीज के मरोजों को बड़ी राहत, अब रोज नहीं, हफ्ते में एक बार लगेगा इंसुलिन इंजेक्शन

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJuly 11, 2026No Comments3 Mins Read5 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
भारत में लॉन्च हुई Weekly Insulin Awiqli, जिससे डायबिटीज मरीजों को सप्ताह में केवल एक बार इंसुलिन इंजेक्शन लगाने की सुविधा मिलेगी।
Novo Nordisk की Weekly Insulin Awiqli के लॉन्च के बाद डायबिटीज मरीजों को रोजाना की जगह सप्ताह में केवल एक बार इंसुलिन इंजेक्शन लगाना होगा।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

हर रोज सुबह उठते ही शरीर पर चुभती हुई Insulin की सुई का तीखा दर्द, दिन में कई बार इंसुलिन के समय का हिसाब रखना, यह सिर्फ एक मेडिकल रूटीन नहीं बल्कि Diabetes के मरीजों का रोजमर्रा का मानसिक और शारीरिक तनाव है. जिससे वह हर पल गुजरते हैं, लेकिन अब उन्हें इस दर्द से और इंसुलिन की गुलामी से मुक्ति मिलने वाली है. अब मरीजों को रोजाना की बजाय हफ्ते में यानी सात दिन में सिर्फ एक बार इंसुलिन की सुई लगानी होगी. इससे मरीजों को एक बहुत बड़ी सुकून भरी राहत मिलेगी. इसे डायबिटीज के इलाज में क्रांतिकारी परिवर्तन माना जा रहा है.

दरअसल, Denmark की दवा कंपनी Novo Nordisk ने Awiqli इन्सुलिन आइकोडेक को इंडिया में लॉन्च कर दिया है. यह टाइप 1 और 2 दोनों तरह के मरीजों के लिए है. इंसुलिन पर निर्भर रहने वाले मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी. क्योंकि इससे उन्हे रोजाना इंजेक्शन लगवाने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा. इस दवा के ट्रायल में अच्छे नतीजे मिले हैं. इसलिए उम्मीद है कि मरीजों के लिए ये रामबाण साबित होगा. पहले टाइप 1 मरीजों को एक साल में सिर्फ 52 इंजेक्शन लगवाने होंगे. जबकि पहले उन्हें एक साल में हर दिन यानी 365 इंजेक्शन लगवाने होते थे. कंपनी का दावा है कि इससे मरीजों का मानसिक तनाव और खर्च भी कम होगा.

भारत में जिस तरह से डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और जिस तरह कम उम्र में लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं. उसे देखते हुए यह दवा मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. फिलहाल देश में दस करोड़ से ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं. जबकि 13.6 करोड़ लोग प्री- डायबिटीज की कैटेगरी में आते हैं. वहीं एक अनुमान के मुताबिक साठ लाख से ज्यादा लोग इंसुलिन इंजेक्शन का सेवन कर रहे हैं. इस तरह से कहा जा सकता है कि करीब 60 लाख लोगों के लिए ये सीधी राहत है.

नए इंजेक्शन से सीधे फायदे

  1. रोजाना इंजेक्शन के झंझट से मुक्ति
  2. इंसुलिन पर होने वाले खर्च में कमी
  3. मानसिक तनाव में कमी
  4. बार-बार इंजेक्शन लगने से शरीर की बचत

डायबिटीज के शुरुआती लक्षण
डायबिटीज के शुरुआती लक्षण इतने मामूली होते हैं कि आम लोग उसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन वक्त रहते अगर उनकी पहचान कर ली जाए तो उसे कंट्रोल भी किया जा सकता है. आइए हम जानते हैं कि डायबिटीज के मुख्य संकेत या लक्षण क्या होते हैं.

  1. ज्यादा प्यास लगना, गला बार-बार सूखना, प्यास ना बुझना
  2. बार-बार पेशाब लगना
  3. ज्यादा भूख लगना, अचानक वज़न कम होना.
  4. हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होना.
  5. आँखों के आगे धुंधलापन होना और साफ देखने में दिक्कत होना.
  6. हाथ पैर में झुनझुनी या सूनापन होना.
  7. घाव या चोट का धीरे-धीरे ठीक होना, बार-बार इन्फेक्शन होना.
  8. त्वचा का रंग गहरा होना.

अगर आपको या आपके किसी करीबी को ऐसे लक्षण या संकेत महसूस हो रहे हैं तो उन्हें फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और बिना देर किए सही टेस्ट और इलाज शुरू करवाना चाहिए.

Awiqli Blood Sugar Insulin Injection Diabetes Diabetes Symptoms Diabetes Treatment FreelancerPost India Diabetes News Insulin Icodec Novo Nordisk Type 1 Diabetes Type 2 Diabetes Weekly Insulin Weekly Insulin Awiqli India
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.