FreelancerPost Exclusive 25 शव… और अब केवल हादसे की नहीं, फैसले लेने वालों की भी जांच जरूरी सिक्किम के नाम्ची जिले के समरदुंग क्षेत्र में एनएचपीसी ( NHPC ) की 500 मेगावाट तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन ADIT-3 सुरंग में हुआ हादसा देश की सबसे दर्दनाक औद्योगिक त्रासदी बन गया है। बचाव अभियान से जुड़े अधिकारियों के अनुसार अब तक 20 शव बरामद किए जा चुके हैं। शेष पांच शव इतनी क्षत-विक्षत अवस्था में हैं कि उन्हें सुरंग से सम्मानपूर्वक बाहर निकालना भी राहत दल के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। आशंका है कि शायद सुरंग के भीतर…