बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित खुशखबरी आ गई है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के शिक्षकों को बड़ी सौगात देते हुए बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत शिक्षकों के स्थानांतरण की बहुप्रतीक्षित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण प्रक्रिया की विस्तृत समय-सारिणी भी जारी कर दी है। राज्य सरकार ने 24 जून को कैबिनेट बैठक में नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी दी थी। इसके बाद शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन एवं पारदर्शी स्थानांतरण प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। 29 जुलाई से खुलेगा ऑनलाइन…
Author: फ्रीलांसर पोस्ट डेस्क
बिहार अब केवल रोजगार तलाशने वाला राज्य नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला राज्य बनता जा रहा है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन (PMFME) योजना के क्रियान्वयन में बिहार पूरे देश में अग्रणी है। राज्य में अब तक 33 हजार से अधिक उद्यमियों और 25 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। चिराग पासवान ने यह बातें फ्लिपकार्ट समर्थ कार्यक्रम के तहत हाजीपुर स्थित बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन में आयोजित ओरिएंटेशन एवं प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं।…
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष की जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी की ओर से जारी प्रदर्शन में जुटे प्रदर्शनकारियों का लगातार पुलिस कैमरे से निगरानी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गया है। आज आइशी घोष की ओर से वरिष्ठ वकील नंदिता राव ने चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की जिसके बाद कोर्ट ने 20 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया। वकील सुभाष चंद्रन और अनिरुद्ध केपी के जरिये दायर याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस…
जहां भगवान खुद भक्तों के बीच बिना किसी भेदभाव के दर्शन देने आते हैं. ऐसा अदभुत उत्सव जहां भगवान खुद भक्तों के दुख दर्द जानने सड़क पर उतर जाते हैं. ऐसा भव्य उत्सव जहां भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ता है. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली इस अलौकिक और भव्य यात्रा में शामिल होने के लिए पूरे विश्व से भक्त यहां आते हैं और आस्था के इस महासागर में डुबकी लगाते हैं. इस यात्रा में सिर्फ सनातन धर्म के ही नहीं, अन्य धर्मों के लोग भी…
अगर आपका सपना दक्षिण कोरिया, जापान, जर्मनी या किसी अन्य देश में नौकरी करने का है, तो बिहार सरकार आपके लिए एक बड़ा मौका लेकर आई है। अब बिहार के युवा पूरी तरह मुफ्त में कोरियन सहित छह विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण लेकर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और विदेशी विश्वविद्यालयों तक अपनी पहुंच बना सकते हैं। विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर शुरू हुई यह पहल आने वाले वर्षों में हजारों युवाओं के करियर की दिशा बदल सकती है। विदेश में नौकरी या उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के युवा,…
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इस पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने सवाल किया है कि लव जिहाद का चेहरा कौन है और क्या आमिर खान इस तरह की चर्चा का हिस्सा नहीं बन रहे हैं. राणे ने कहा कि जो युवा सेलिब्रिटी की फिल्मों को देखते हैं, उन्हें बड़ा स्टार बनाते हैं उन्हें भी ऐसे मामलों पर अपनी राय बनाते समय विचार करने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि जब दिग्गज लोग अपनी प्राइवेट लाइफ में इस तरह के निर्णय लेते…
बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित 300 क्षमता वाले सभागार में सशक्त भारत मंच द्वारा आयोजित 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफल 225 अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि BPSC की परीक्षा केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं, बल्कि समाज और राज्य की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और धैर्य के बल पर मिली यह सफलता लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में रहने वाले हिंदुओं की चार कैटेगरी बताई है. मुंबई में आयोजित आरएसएस के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत में चार किस्म के हिंदू रहते हैं. उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है और यह हिंदू शब्द किसी विशिष्ट रीति रिवाज या अनुष्ठान से जुड़े धर्म को नहीं दिखाता है और ना ही यह किसी खास समुदाय का नाम दर्शाता है. भागवत ने कहा कि हिंदू संज्ञा नहीं बल्कि विशेषण है. उन्होंने बताया कि हिंदू शब्द बाहरी लोगों ने दिया था. हिंदुओं की 4 किस्म भारत…
ईरान से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होमुर्ज की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने का ऐलान करने के बाद एक बार फिर कयास लगाए जाने लगे हैं कि अमेरिका की इस दादागिरी के बाद से विश्व के हालात बिगड़ने वाले हैं. निश्चित रूप से अमेरिका का यह कदम वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है इसका गहरा असर पडने के चांस हैं, क्योंकि दुनिया की मिलने वाला एक तिहाई तेल (यानी 30 से 40%) समुद्री मार्ग होमुर्ज से होकर गुजरता है. अगर अमेरिका वहां 20 प्रतिशत टैक्स वसूलेगा तो कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होना…
भारतीय लोक कला की अमर साधिका, पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण सम्मानित महान लोक कलाकार डॉ. तीजन बाई की अस्थियां सोमवार को तीर्थराज प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में पूरे वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक विधि-विधान के साथ विसर्जित की गईं। इस दौरान संगम तट पर भावुक माहौल रहा और कला जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी। अस्थि विसर्जन के समय उनके पुत्र दिलहरण पारधी, पौत्र सौरभ पारधी, नाती झाकेश्वर देशमुख सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी कृष्णमोहन द्विवेदी, मनोज…