Author: फ्रीलांसर पोस्ट डेस्क

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। जेडीयू विधान पार्षद और पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, विधायक विजय सिंह निषाद तथा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बबलू मंडल ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित किया। जदयू नेताओं ने दावा किया कि बांकीपुर की जनता एनडीए समर्थित उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को जीत का आशीर्वाद देगी। उनका कहना था कि जनता एक…

Read More

पटना। नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को पटना में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कई पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं। प्रदर्शन के दौरान समाचार संकलन कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी करने, उनके कैमरे और माइक छीनकर क्षतिग्रस्त करने के आरोप लगे हैं। इस घटना पर भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार लालमोहन महाराज और मुंगेर जिलाध्यक्ष योग चैतन्य ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि…

Read More

पटना। बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना पहला T20I अर्धशतक पूरा कर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए, लेकिन उनकी आक्रामक पारी ने भारत को 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन…

Read More

किसी सार्वजनिक आयोजनों में आपको ऐसे तमाम आयोजक मिल जाएंगे, जो सभी से पूछते दिखेंगे- भैया, व्यवस्था में कोई कमी तो नहीं है. यह सवाल वे किसी फिक्र या आत्मीयता से नहीं, बल्कि एक खास संदेश देने के लिए करते हैं. वे चाहते हैं कि सामने वाले को यह महसूस हो कि पंडाल से लेकर लंगर तक की सारी व्यवस्था उन्हीं के दम पर खड़ी है. अपनी सियासत और रुतबे की चमक बढ़ाने के लिए यह उनका आजमाया हुआ नुस्खा है. दरअसल, सियासत और सियासतदानों की तासीर ही ऐसी होती है—वे हर मंच को अपनी जनसभा और हर मुद्दे को…

Read More

पटना। नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं गांधी मैदान पहुंचे, जहां से उन्होंने राजभवन मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प, धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग तोड़ने और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सुबह से ही गांधी मैदान में छात्रों का जमावड़ा शुरू…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज और दूसरे वीडियो फुटेज संरक्षित रखे जाएं। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने कहा कि छात्रों पर जुल्म ढाए गए हैं। जंतर-मंतर पर छात्र शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र संविधान प्रदत्त अधिकारों का…

Read More

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बुधवार को जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पार्टी के सात सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) से मुलाकात कर कई गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन, पार्टी कार्यकर्ताओं को कथित रूप से परेशान करने और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में जन सुराज ने आरोप लगाया कि बांकीपुर विधानसभा…

Read More

बिहार सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि राज्य में खरीफ सीजन के दौरान उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक किसान तक समय पर पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। मंत्री ने बताया कि 20 जुलाई 2026 तक राज्य में सभी प्रमुख उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। वर्तमान में 4.55 लाख मीट्रिक टन…

Read More

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनता दल (यू) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जद(यू) प्रदेश कार्यालय में पटना महानगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनसंपर्क अभियान, एनडीए के घटक दलों के बीच समन्वय और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ ने कार्यकर्ताओं से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विशाल शाह ने की, जबकि संचालन…

Read More

बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया स्थित एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) में छिपकली की पूंछ मिलने और कुछ बच्चों के बीमार होने के मामले में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सख्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। देर शाम विद्यालय के प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा प्रखंड साधनसेवी और रसोइया को चयनमुक्त कर दिया गया है। वहीं, मिड डे मील के डीपीओ के विरुद्ध भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा मंत्री ने मधेपुरा के जिलाधिकारी से फोन…

Read More