Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की अस्थियां त्रिवेणी संगम में विसर्जित, पंडवानी की महान साधिका को नम आंखों से अंतिम विदाई
Just In

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की अस्थियां त्रिवेणी संगम में विसर्जित, पंडवानी की महान साधिका को नम आंखों से अंतिम विदाई

Freelancer postBy Freelancer postJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read17 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की अस्थियों का वैदिक रीति-रिवाज से विसर्जन करते परिजन और श्रद्धांजलि अर्पित करते कलाकार।
पंडवानी गायन की महान साधिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की अस्थियां प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ विसर्जित की गईं।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

भारतीय लोक कला की अमर साधिका, पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण सम्मानित महान लोक कलाकार डॉ. तीजन बाई की अस्थियां सोमवार को तीर्थराज प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में पूरे वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक विधि-विधान के साथ विसर्जित की गईं। इस दौरान संगम तट पर भावुक माहौल रहा और कला जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी।

अस्थि विसर्जन के समय उनके पुत्र दिलहरण पारधी, पौत्र सौरभ पारधी, नाती झाकेश्वर देशमुख सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी कृष्णमोहन द्विवेदी, मनोज कुमार सहित अनेक कलाकारों, रंगकर्मियों और संस्कृति प्रेमियों ने संगम तट पर पहुंचकर महान लोक कलाकार को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. तीजन बाई का निधन भारतीय लोक कला, लोक रंगमंच और सांस्कृतिक विरासत के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होगी।

प्रयागराज में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अस्थि विसर्जन से एक दिन पूर्व प्रयागराज स्थित उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NCZCC) में डॉ. तीजन बाई की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कलाकारों, रंगकर्मियों, साहित्यकारों, संस्कृत प्रेमियों और शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा भारतीय लोक संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान को याद किया।

कौन थीं डॉ. तीजन बाई?

डॉ. तीजन बाई भारत की सबसे प्रतिष्ठित लोक कलाकारों में गिनी जाती थीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पंडवानी लोकगायन शैली को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के अनेक देशों तक पहुंचाया। महाभारत की कथाओं को अपनी सशक्त आवाज़, प्रभावशाली अभिनय और अनूठी प्रस्तुति शैली से जीवंत करने वाली तीजन बाई ने भारतीय लोक परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई पहचान दिलाई।

उनके कला-साधना के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से भी नवाजा गया।

5 जुलाई को हुआ था निधन

डॉ. तीजन बाई का 5 जुलाई 2026 को लंबी बीमारी के बाद रायपुर स्थित एम्स में 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके निधन पर देशभर के कलाकारों, साहित्यकारों, सांस्कृतिक संस्थानों और कला प्रेमियों ने गहरा शोक व्यक्त किया था। प्रधानमंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा कला जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

डॉ. तीजन बाई का जीवन भारतीय लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रतिष्ठा का पर्याय रहेगा। उनकी आवाज़, उनकी कला और पंडवानी की परंपरा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

Freelancer Post NCZCC Teejan Bai कला समाचार छत्तीसगढ़ लोक कला डॉ तीजन बाई त्रिवेणी संगम पंडवानी पंडवानी गायन पद्म विभूषण प्रयागराज भारतीय लोक कलाकार भारतीय संस्कृति रायपुर एम्स लोक संगीत
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

Just In

मुंगेर में सजी सुरों की महफिल, ‘एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे

August 2, 2026
Featured

SPECIAL REPORT : बिहार में रफ्तार का नया दौर: ₹18,289 करोड़ की 11 मेगा सड़क परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर, सफर होगा आसान

August 2, 2026
Just In

बिहार में इस साल 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की खेती, नई चीनी मिलों के लिए विभाग ने तय किया लक्ष्य

August 2, 2026
More News

प्रयागराज NCZCC में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला शुरू, देशभर के 30 युवा रंगकर्मी लेंगे प्रशिक्षण

August 2, 2026
Featured

6 साल बाद खुला शिपकी ला, फिर शुरू हुआ भारत-चीन सीमा व्यापार; जानिए क्यों अहम है यह ऐतिहासिक सिल्क रूट

August 1, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.