Author: फ्रीलांसर पोस्ट डेस्क

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह (गांधी जी), विधायक अरुण मांझी, वशिष्ठ सिंह, विशाल साह, प्रदेश महासचिव अंजुम आरा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ…

Read More

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि राज्य सरकार विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अधिकतम लाभ मिल सके। सोमवार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी) के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने पीएमश्री योजना और समग्र शिक्षा अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। 20 जुलाई तक तैयार होंगे मॉडल स्कूल बैठक में अधिकारियों ने…

Read More

बिहार सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि विपणन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। कृषि रोड मैप (2023-28) के तहत राज्य के 22 कृषि उपज बाजार प्रांगणों के जीर्णोद्धार, आधुनिकीकरण और समुचित विकास पर 1,288.66 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य किसानों को बेहतर विपणन, वैज्ञानिक भंडारण और आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मंत्री ने बताया कि अब तक 8 बाजार प्रांगणों का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष बाजार प्रांगणों…

Read More

बिहार की राजनीति में बहुप्रतीक्षित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने हजारों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले निकली विशाल पदयात्रा ने राजधानी पटना की सड़कों पर चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया। स्काउट एवं गाइड मैदान से शुरू हुई पदयात्रा कोतवाली थाना, डाकबंगला चौराहा, एसपी वर्मा रोड, जेपी गोलंबर और गांधी मैदान होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। पूरे रास्ते जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। “लड़ेंगे बांकीपुर, जीतेंगे…

Read More

बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच शिक्षा क्षेत्र में सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े कई समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक का मुख्य फोकस विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने और नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा। कम्पोजिट विद्यालय मॉडल और कैच-अप लर्निंग पर विशेष चर्चा बैठक में…

Read More

पीएफ खाता धारकों के लिए गुड न्यूज है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने करीब 34 करोड़ सदस्यों के पीएफ अकाउंट में साल 2025-26 के लिए 8.25 फीसदी की दर से ब्याज देने जा रहा है. ईपीएफओ की केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड की सिफारिश को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. इस बीच ब्याज मिलने की डेट भी आ गई है. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडवीया ने बताया है कि पीएफ जमा पर सालाना ब्याज 15 जुलाई तक सभी सदस्यों के पीएफ अकाउंट में डाल दी जाएगी. इस बार प्रक्रिया को तेज किया गया है. नए केंद्रीकृत आईटी सिस्टम के…

Read More

“साहित्य केवल शब्दों का विन्यास नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और समय की चेतना का जीवंत दस्तावेज़ है।” यह विचार प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित संवाद श्रृंखला ‘विमर्श’ में मुख्य वक्ता एवं इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) के विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. श्लेष गौतम ने व्यक्त किए। केंद्र के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपने व्याख्यान में डॉ. गौतम ने कहा कि साहित्य सृजन एक शाश्वत, सकारात्मक एवं निरंतर चलने वाली चिंतन और अभिव्यक्ति की प्रक्रिया है, जो समय, काल और परिस्थितियों को आत्मसात करते हुए परंपरा, प्रयोग, परिवर्तन…

Read More