बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए राज्य सरकार ने एक ही दिन 551 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का लोकार्पण किया। बरौनी स्थित आईओसीएल स्टेडियम में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसे बिहार के शिक्षा इतिहास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति यानी अंत्योदय तक गुणवत्तापूर्ण और उन्नत शिक्षा पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा की आधारभूत संरचना के मामले में बिहार अभी कई राज्यों से पीछे है, लेकिन लर्निंग आउटकम (सीखने…
Author: फ्रीलांसर पोस्ट डेस्क
बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया स्थित एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) में छिपकली की पूंछ मिलने और कुछ बच्चों के बीमार होने की घटना को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गंभीरता से लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने रविवार को मधेपुरा के जिलाधिकारी से बात कर पूरे मामले की तत्काल जांच कराने और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), मिड डे…
प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित संवाद श्रृंखला ‘विमर्श’ में वरिष्ठ नृत्यागंना बीना सिंह ने ‘ढेड़िया’ के इतिहास, सांस्कृतिक महत्व और संरक्षण पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि ढेड़िया केवल एक लोकनृत्य नहीं, बल्कि भारतीय लोकजीवन में नारी के धैर्य, आस्था और समर्पण का प्रतीक है। बीना सिंह ने बताया कि लोकमान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में जब भगवान श्रीराम वनवास के लिए अयोध्या से प्रस्थान कर रहे थे, तब उनकी ‘ढेड़िया उतारी गई’ थी। इसी घटना को इस लोक परंपरा की शुरुआत माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान भगवान…
अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी से बिश्नोई गैंग नाराज हो गया है. सोशल मीडिया पर बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए कहा है कि जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा. यह चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है. धमकी में आगे कहा गया है कि हमारा हमारे भाई बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा उसको हम अपने तरीके से…
हंगर स्ट्राइक पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा जबरन अस्पताल ले जाए जाने के बाद दिल्ली का सियासी पारा एक बार फिर गर्मा गया है. पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 21 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे. वांगचुक को ले जाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके भूख हड़ताल पर बैठ गए. आइए समझने की कोशिश करते हैं कि सोनम वांगचुक के आमरण अनशन से देश में क्या बदल जाएगा और सरकार क्यों उन्हें तवज्जो देने के मूड में नजर…
पटना। बिहार में पर्यटन और नागरिक उड्डयन क्षेत्र को नई दिशा देने की पहल करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना हवाई अड्डा परिसर में बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 के तहत पटना हेलीकॉप्टर जॉय राइड का शुभारंभ करते हुए पहले बैच के पर्यटकों को टिकट प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) प्राप्त करने वाले चार अभ्यर्थियों कैप्टन कुमार धैर्य, कैप्टन जीनियस विवेक, कैप्टन कर्ण कुमार भारती और कैप्टन सोनल…
पटना। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बोधगया और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना ने अपने मौजूदा समझौता ज्ञापन (MoU) में संशोधन (Addendum) पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर कर पांच वर्षीय एकीकृत ड्यूल डिग्री कार्यक्रम के संचालन का रास्ता साफ कर दिया है। इस समझौते पर IIM बोधगया की निदेशक प्रो. (डॉ.) विनीता सिंह सहाय और IIT पटना के निदेशक प्रो. (डॉ.) टी.एन. सिंह ने अपने-अपने संस्थानों की ओर से हस्ताक्षर किए। 60 सीटों पर होगा प्रवेश यह पूर्णकालिक (Full-Time) आवासीय (Residential) कार्यक्रम कुल 60 सीटों के साथ शुरू किया जाएगा।…
पटना। अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के वार्ड संख्या-10 स्थित प्राथमिक विद्यालय, खजूरबाड़ी में बच्चों से बेंच ढुलवाने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विशिष्ट शिक्षिका अफसाना परवीन और प्रधान शिक्षिका नीलिमा पाठक को शनिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ अलग-अलग आरोप पत्र जारी किए जाएंगे तथा विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई, जिसमें आरोप है कि विद्यालय परिसर में जलजमाव के बीच विशिष्ट शिक्षिका अफसाना परवीन ने बच्चों से बेंच उठवाकर खुद उसी पर बैठकर विद्यालय में…
पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना में शनिवार को जिला पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए व्यापक रणनीति प्रस्तुत करते हुए जिला पर्यवेक्षकों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ संगठन विस्तार में जुटने का निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के अभियान में जुट गई है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन…
पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को पटना के कदमकुआं स्थित हिंदी साहित्य सम्मेलन भवन में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. रविशंकर प्रसाद, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा सहित एनडीए के सभी प्रमुख घटक दलों के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करें तथा पूरे जोश,…