नंदन के पास से हथियार बरामद, वीडियो वायरल करने वाला युवक भी गिरफ्तार; पुलिस के मुताबिक दोनों मुख्य आरोपी बालिग, बालू और शराब के अवैध कारोबार से जुड़े होने की भी जांच जमुई। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के मदन रोड स्थित मड़वा पहाड़ी के पास नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ छेड़खानी और अमानवीय व्यवहार के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव पर बड़ी कार्रवाई की है। मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध करने के बाद फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों नंदन यादव और हरेराम यादव को भी पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी…
Author: मो. अंजुम आलम संवाददाता, जमुई
जमुई। जमुई टाउन थाना क्षेत्र के कुंदर डैम मार्ग स्थित मड़वा पहाड़ी के पास हुए जमुई कांड में बड़ा ऐक्शन हुआ है। मामले का मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव को पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे आरोपी हरेराम यादव के पैर में चोट लगने से उसके टूटने की जानकारी सामने आई है। दोनों को मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सदर अस्पताल के चारों तरफ पुलिस पदाधिकारी…