Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने संभाला काम-काज
Just In

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने संभाला काम-काज

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJune 30, 2026No Comments2 Mins Read18 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
bjp Minority Morcha
mohibul haq took charge
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह के दौरान विधिवत अपना दायित्व ग्रहण किया। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर संगठनात्मक उत्साह, जोश और एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका और मजबूत होगी।

अपने संबोधन में मोहिबुल हक ने पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस विश्वास को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आधार बनाकर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठन के विस्तार, संवाद और सेवा कार्यों को नई गति दी जाएगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजू झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी, कमरूजमा अंसारी, खालिद कमाल, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नूर आलम हवारी, प्रदेश महामंत्री नौशाद अहमद, पटना महानगर मोर्चा अध्यक्ष अरसी अजीज, प्रदेश मीडिया प्रभारी मो. रमीज राजा, फिरोज शाकरी, दिलशाद, फैयाज मंसूरी, शिवा कैसर, जेबा खान, कुरबान शेख, फैयाज काजमी, नूरजहां, खुशबू प्रवीण, साकिब जमानी, तनवीर हवारी, हाशिम बखो, मो. तौफिक, फैजान अहमद, सरदार उपकार सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अब नए नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और सामाजिक समरसता की दिशा में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।

bihar bjp bjp minority morcha mohibul haq state president mohibul haq
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.