पीएफ खाता धारकों के लिए गुड न्यूज है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने करीब 34 करोड़ सदस्यों के पीएफ अकाउंट में साल 2025-26 के लिए 8.25 फीसदी की दर से ब्याज देने जा रहा है. ईपीएफओ की केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड की सिफारिश को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. इस बीच ब्याज मिलने की डेट भी आ गई है. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडवीया ने बताया है कि पीएफ जमा पर सालाना ब्याज 15 जुलाई तक सभी सदस्यों के पीएफ अकाउंट में डाल दी जाएगी. इस बार प्रक्रिया को तेज किया गया है. नए केंद्रीकृत आईटी सिस्टम के जरिए ईपीएफओ खातों में 1.44 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा ब्याज के रूप में दे रहा है.
कैसे चेक करें ब्याज?
अपने पीएफ खाते में मिली ब्याज को चेक करने के लिए सबसे पहले आपका uan नंबर एक्टिव होना जरूरी है। इसके बाद आपको ईपीएफओ मेंबर पासबुक पोर्टल पर जाना होगा ,वहां यूएएन पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करना होगा इसके बाद आधार में लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से अपनी पहचान को प्रमाणित करें. फिर व्यू पासबुक पर नया बैलेंस और ब्याज दिखने लगेगा. इसके साथ ही साथ आपको अपनी केवाईसी डीटेल्स अपडेट करनी जरूरी होगी.
अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अब एटीएम और UPI के जरिए सीधे पीएफ की राशि निकालने की सुविधा देने के लिए EPFO 3.0 सिस्टम तैयार किया है नए नियमों के मुताबिक खाता धारक अपने पीएफ खाते से कुल बैलेंस का 50% से 75% तक फौरन निकल सकते हैं. हालांकि नए नियमों के तहत मिलने वाली इस सुविधा की टेस्टिंग का काम समाप्त हो चुका है. लेकिन जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. नए नियमों के मुताबिक बेरोजगार होने के एक महीने बाद खाता धारा का अपने पीएफ बैलेंस का 75 भेज दी हिस्सा तुरंत निकल सकता है इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए खाता धारक को अपना उन नंबर एक्टिव रखना होगा और आधार कार्ड, पैन कार्ड, और बैंक खाता PF अकाउंट से लिंक होना जरूरी है यानी खाते का केवाईसी (KYC) होना अनिवार्य है. इसके अलावा नए नियम में ऑटो सेटलमेंट लिमिट को 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है
