Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»श्रीनगर की ऐतिहासिक विरासत से रू-ब-रू हुए स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार
Just In

श्रीनगर की ऐतिहासिक विरासत से रू-ब-रू हुए स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJune 30, 2026No Comments2 Mins Read3 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Speaker Dr. Prem Kumar
bihar vidhan sabha Speaker Dr. Prem Kumar
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार विधान सभा के स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन की भागदौड़ से कुछ दिनों की मोहलत निकाल सपरिवार श्रीनगर की वादियों में सुकून के कुछ पल बिताए। वे अपने जम्मू एवं कश्मीर प्रवास के दौरान सपरिवार श्रीनगर के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक का भ्रमण किया और वहां के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व से परिचित हुए।

उन्होंने विश्वप्रसिद्ध डल झील में पारंपरिक शिकारा पर नौकविहार का आनंद लिया। बाद में अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि डल झील की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण एवं कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर में पर्यटन के क्षेत्र में हुए सकारात्मक विकास तथा बेहतर आधारभूत सुविधाओं की भी सराहना की।


Speaker Dr. Prem Kumar gets acquainted with Srinagar's historical heritage

अपने प्रवास के दौरान माननीय अध्यक्ष ने विश्वविख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग का भी भ्रमण किया। वहां स्थित गुलमर्ग क्लब में उन्होंने गोल्फ खेला तथा क्षेत्र की प्राकृतिक छटा का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग की मनोरम वादियां, हरियाली और विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाएं इसे भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विशेष पहचान प्रदान करती हैं।

स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर की प्राकृतिक संपदा, सांस्कृतिक विविधता और लोगों का आत्मीय व्यवहार देश की “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक सशक्त बनाता है। उन्होंने देशवासियों से जम्मू एवं कश्मीर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर वहां की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव करने का आह्वान किया।

Bihar Assembly Speaker bihar vidhan sabha dr prem kumar FreelancerPost Srinagar
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.