Browsing: Bihar News

बिहार कैबिनेट ने बिहार राज्य सहकारिता नीति 2026 को मंजूरी दे दी है। नई नीति का उद्देश्य सहकारी समितियों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाना है। इसके तहत युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की भागीदारी बढ़ाने के साथ कृषि, डेयरी, मत्स्य, पर्यटन और सेवा क्षेत्रों में नई सहकारी समितियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना का विस्तार और बंद चीनी मिलों के पुनरुद्धार का भी फैसला लिया गया है।

बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शिक्षा विभाग ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार ने अभ्यर्थियों से किया वादा पूरा किया है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मुंगेर के जमालपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के लिए अग्रसारित कर दिया है। लोगों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में AI वीडियो को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कथित AI वीडियो जारी कर मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। पार्टी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वीडियो असली है तो नीतीश कुमार से किसी पत्रकार के सामने वही बयान दिलवाया जाए। विपक्षी दलों से प्रशांत किशोर के समर्थन की भी अपील की गई।

Nalanda Dairy Curd Lassi Plant : बिहार में डेयरी क्षेत्र को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम…

पटना। बिहार विधानसभा सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों को अधिक तेज, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…

पटना। नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को पटना में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कई पत्रकारों के…

पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को नीट पेपर लीक मामले और छात्रों के प्रदर्शन पर…

पटना। बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही छात्र आंदोलन…

नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को बिहार की…