Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»More News»मिथिला चित्रकला के वैश्विक संवाहक टोकियो हासेगावा का व्याख्यान एवं स्टोन म्यूजिक की अनूठी प्रस्तुति संपन्न
More News

मिथिला चित्रकला के वैश्विक संवाहक टोकियो हासेगावा का व्याख्यान एवं स्टोन म्यूजिक की अनूठी प्रस्तुति संपन्न

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJune 27, 2026No Comments3 Mins Read13 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पटना संग्रहालय में जापान के प्रख्यात कला संरक्षक एवं मिथिला चित्रकला के वैश्विक संवाहक टोकियो हासेगावा के सम्मान में कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टोकियो हासेगावा और उनकी टीम ने दिलकश ‘स्टोन म्यूजिक’ प्रस्तुत कर कार्यक्रम में शामिल लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार, बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा सहित अनेक गणमान्य अतिथि, कलाकार, शोधार्थी और कला प्रेमी मौजूद रहे।

अपने उदघाटन भाषण में मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि मिथिला चित्रकला को वैश्विक पहचान दिलाने में टोकियो हासेगावा का योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 में मिथिला चित्रकला से प्रभावित होकर वे जापान से मधुबनी पहुंचे और वहां के कलाकारों के साथ मिलकर इस कला को विश्व पटल पर स्थापित करने का संकल्प लिया। उनके अथक प्रयासों के कारण मिथिला चित्रकला को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली और बिहार की इस लोककला का गौरव विश्वभर में बढ़ा।

जबकि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने भी टोकियो हासेगावा के योगदान की सराहना की और मिथिला चित्रकला को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इससे पहले स्वागत भाषण में बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने टोकियो हासेगावा के जीवन, संघर्ष और मिथिला चित्रकला के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हासेगावा का जीवन समर्पण और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का अद्भुत उदाहरण है। मिथिला चित्रकला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने हासेगावा की खूब सराहना की।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टोकियो हासेगावा ने मिथिला चित्रकला से जुड़े अपने दशकों पुराने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मिथिला चित्रकला केवल एक कला शैली नहीं, बल्कि बिहार की संस्कृति, लोकजीवन और परंपराओं का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण टोकियो हासेगावा एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत ‘स्टोन म्यूजिक’ रहा। पत्थरों से उत्पन्न ध्वनियों पर आधारित इस अनूठी संगीत प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के माध्यम से प्रकृति, संगीत और मानव जीवन के बीच अद्भुत सामंजस्य का संदेश दिया गया, जिसकी दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
More News

आवास, पेंशन, नल-जल और सड़क की समस्याएं उठीं, धरहरा BDO ने दिया कार्रवाई का भरोसा

July 31, 2026
Just In

70वीं BPSC में प्रेरणा IAS संस्थान का शानदार प्रदर्शन, 26 अभ्यर्थी बने अधिकारी, सम्मान समारोह में गूंजा संघर्ष और सफलता का मंत्र

July 27, 2026
More News

कारगिल विजय दिवस पर बिहार में शहीदों को श्रद्धांजलि, मंत्री श्रवण कुमार बोले- वीरों का बलिदान देश को हमेशा प्रेरित करेगा

July 27, 2026
More News

सम्राट सरकार के 100 दिन पर पटना में भव्य कार्यक्रम, अति पिछड़ा वर्ग महासभा ने सरकार की उपलब्धियों को सराहा

July 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.