कोलकाता, 12 अगस्त 2026। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता पर बुधवार को समाजसेवी एवं उद्योगपति कुलदीप माइती का समर्थकों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कुलदीप माइती ने कहा कि वह भगवान भोलेनाथ और मां गंगा के दर्शन करके कोलकाता लौटे हैं। उन्होंने कोलकाता की धरती और प्रदेश की जनता को प्रणाम किया।
15 अगस्त पर हर घर तिरंगा फहराने की अपील
स्वतंत्रता दिवस से पहले कुलदीप माइती ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से अपने घरों, गलियों, मोहल्लों और कार्यालयों में तिरंगा फहराने का संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने कहा, “15 अगस्त नजदीक आ चुका है। सभी जनता से आग्रह करता हूं कि अपने-अपने घर, गली, मोहल्ले और कार्यालय में तिरंगा फहराने का संकल्प लें। सभी को जय हिंद, जय भारत।”
उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय भावना और उत्साह के साथ मनाने का भी आह्वान किया।

युवाओं को रोजगार और शिक्षा देने का वादा
कुलदीप माइती ने बंगाल के विकास और जनता की सेवा को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनकी ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार और शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि कोई भी युवा शिक्षा और रोजगार से वंचित न रहे। इसके लिए जल्द ही कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।”
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनके आगामी कार्यों की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
राज्य सरकार के काम की सराहना
मीडिया से बातचीत के दौरान कुलदीप माइती ने राज्य की वर्तमान सरकार के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नई सरकार बंगाल में अच्छा काम कर रही है और सरकार के जनकल्याणकारी प्रयासों को उनकी शुभकामनाएं हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि बंगाल आने वाले समय में विकास के पथ पर और आगे बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें:-
माई लॉर्ड के लिए संविधान अलग है क्या?
हिंदू धर्म में आस्था के केंद्र कैसे बने 12 ज्योतिर्लिंग?
बिहार की बेटी ने रचा इतिहास, भावना कंठ बनीं देश की पहली महिला ‘टॉप गन’
