Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»डीडी न्यूज में काम करने का सुनहरा मौका, कॉरेस्पोंडेंट्स के पदों पर निकली भर्ती, ₹80,000 तक मिलेगी सैलरी
Just In

डीडी न्यूज में काम करने का सुनहरा मौका, कॉरेस्पोंडेंट्स के पदों पर निकली भर्ती, ₹80,000 तक मिलेगी सैलरी

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJune 27, 2026Updated:June 29, 2026No Comments3 Mins Read13 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
prasar bharti
dd news
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

मीडिया जगत में अपना करियर बनाने और देश के सबसे बड़े सार्वजनिक प्रसारक के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले पत्रकारों के लिए एक बेहद शानदार और सुनहरा मौका सामने आया है। प्रसार भारती (Prasar Bharati) के अंतर्गत दूरदर्शन समाचार यानी डीडी न्यूज (DD NEWS) ने रीजनल न्यूज यूनिट्स (Regional News Units) के लिए कॉरेस्पोंडेंट्स (Correspondents) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। डीडी न्यूज द्वारा यह नियुक्तियां पूरी तरह से फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट (Full-time Contractual) के आधार पर की जा रही हैं।

चार शहरों के लिए निकली हैं वैकेंसी

डीडी न्यूज की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, देश के 4 प्रमुख शहरों इम्फाल, लखनऊ, वाराणसी, देहरादून के रीजनल न्यूज यूनिट्स में कुल 4 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी: चयनित होने वाले पत्रकारों को एक बेहतरीन मानदेय (Remuneration) दिया जाएगा। जिसमें मासिक वेतन: ₹60,000 से लेकर ₹80,000 प्रति माह। शुरुआती अनुबंध (Engagement) 1 वर्ष के लिए होगा।
अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है. पत्रकारिता (Journalism) या मास कम्युनिकेशन (Mass Communication) में डिग्री या पीजी डिप्लोमा (Degree / PG Diploma) होना आवश्यक है। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव (Minimum 5 years’ experience) होना अनिवार्य है। अधिसूचना (Notification) की तारीख के अनुसार उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष से कम (Below 40 years) होनी चाहिए।

इम्फाल के लिए हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रीय भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। लखनऊ, वाराणसी और देहरादून के लिए हिंदी भाषा का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है, साथ ही अंग्रेजी का ज्ञान वांछनीय (Desirable) माना जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (How To Apply)

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस पद के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको प्रसार भारती के आधिकारिक पोर्टल avedan.prasarbharati.org पर जाना होगा। आवेदन पत्र प्रसार भारती की वेबसाइट पर विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर जमा करना होगा। आवेदन के साथ सभी जरूरी और स्पष्ट सहायक दस्तावेज (Supporting Documents) अपलोड करने होंगे।

केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से ही ईमेल के जरिए संपर्क किया जाएगा। अन्य किसी भी माध्यम (डाक या कूरियर) से भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। नियम और शर्तों की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक एनआईए (Official NIA) का संदर्भ ले सकते हैं। एक कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर चुने गए उम्मीदवारों को ग्राउंड रिपोर्टिंग (Ground Reporting), न्यूज़ रूम इनपुट्स, लाइव सेगमेंट्स, इंटरव्यू, स्टोरी राइटिंग, वॉयसिंग, एडिटिंग कोऑर्डिनेशन और सोशल मीडिया कंटेंट इनपुट्स जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Manoranjan

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

July 31, 2026
Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.