BPSC परीक्षा नियंत्रक की अभद्र टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद छात्रों के आंदोलन तक पहुंच गया। पटना में BPSC और TRE-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
Author: फ्रीलांसर पोस्ट डेस्क
बिहार में छात्रों के आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासत तेज है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान पर प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को साथ में 10वीं की परीक्षा देने की चुनौती दी।
तकनीकविद बालेन्दु शर्मा दाधीच को उनकी पुस्तक ‘यंत्रबुद्धि : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के लिए राजभाषा गौरव सम्मान का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा।
पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन से पूर्णिया कोर्ट के लिए रात्रि ट्रेन सेवा शुरू हुई है। जानिए ट्रेन की टाइमिंग, रूट, प्रमुख स्टॉपेज, परिचालन के दिन और यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी।
रौशन यादव कस्टोडियल डेथ मामले में प्रशांत किशोर ने परिजनों के साथ SSP से मुलाकात की। उन्होंने 10 दिन में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की और कार्रवाई नहीं होने पर फिर मिलने की बात कही।
पटना। जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बिहार में अपराध, सूखे नशे और शराबबंदी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को घेरा। पटना के IGIMS अस्पताल के पास हुई फायरिंग को लेकर उन्होंने सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं बिहार में बढ़ते सूखे नशे के लिए उन्होंने शराबबंदी कानून को जिम्मेदार बताया। प्रशांत किशोर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जरूरत से ज्यादा बोलने पर उनकी “पूरी कुंडली” जनता के सामने रखी जाएगी। IGIMS फायरिंग को लेकर सम्राट चौधरी पर हमला पटना के IGIMS…
12 Jyotirlinga। भारतीय सनातन परंपरा और हिंदू धर्म में बारह ज्योतिर्लिंगों का अत्यंत पवित्र और महिमामयी स्थान है। ‘ज्योतिर्लिंग’ का अर्थ है — ‘प्रकाश का लिंग’ या स्वयं भगवान शिव का ज्योति स्वरूप में प्रकट होना। पुराणों (विशेषकर शिव पुराण) के अनुसार, ये 12 ज्योतिर्लिंग केवल पत्थर या प्रतिमाएं नहीं हैं, बल्कि भगवान शिव के साक्षात ज्योति-पुंज स्वरूप प्राकट्य स्थल हैं। बारह ज्योतिर्लिंग अपनी पौराणिक महिमा, सुलभ भक्ति मार्ग, भारत की भौगोलिक-सांस्कृतिक एकता और मोक्षदायिनी शक्ति के कारण सदियों से भारतीय जनमानस की निष्ठा, विश्वास और परम आस्था के केंद्र बने हुए हैं। इन दिनों सावन का पवित्र माह चल…
क्या आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जड़ें भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी हैं? सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और लेखक बालेंदु शर्मा दाधीच ने अपने व्याख्यान में बताया कि शून्य, स्थान-मान प्रणाली, आचार्य पिंगल, पाणिनि का व्याकरण और भारतीय तर्क परंपरा आधुनिक कंप्यूटर विज्ञान और AI की बुनियादी अवधारणाओं से कैसे जुड़ती है। पढ़िए पूरी विशेष रिपोर्ट।
प्रयागराज में आयोजित 19वीं राजर्षि टंडन स्मृति व्याख्यानमाला में तकनीकी विशेषज्ञ और लेखक बालेंदु शर्मा दाधीच ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अवधारणा केवल आधुनिक तकनीक नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा की बौद्धिक विरासत से भी जुड़ी है। उन्होंने आचार्य पिंगल, पाणिनि और शून्य की अवधारणा का उल्लेख करते हुए AGI को भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती बताया।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 से पहले बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर कमिटी ने मोइन-उल-हक और राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण कर पिच, आउटफील्ड, खिलाड़ियों की सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।