Author: फ्रीलांसर पोस्ट डेस्क

पटना में 14 छात्र-युवा संगठनों ने संयुक्त रूप से छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। संगठनों ने हालिया पुलिस कार्रवाई के विरोध में 29 जुलाई से गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना, 30 जुलाई को काला दिवस, 1 सितंबर से जिला स्तर पर धरना और 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम घोषित किया है। नेताओं ने गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और दर्ज मुकदमों की वापसी की भी मांग की।

Read More

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भाजपा पर प्रशासन का दुरुपयोग करने और जीविका दीदियों से चुनाव प्रचार कराने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर जन सुराज चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना देगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने छात्रों के आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Read More

बिहार विद्यापीठ, सदाकत आश्रम स्थित देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को देशरत्न सभागार में “भारतीय शिक्षण पद्धति में धर्म की भूमिका” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, इतिहास, दर्शन और अध्यात्म से जुड़े विद्वानों ने भारतीय शिक्षा परंपरा, मूल्यपरक शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर विस्तार से विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विजय प्रकाश ने की। भारतीय शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का समग्र विकास : विजय प्रकाश अपने अध्यक्षीय संबोधन में विजय प्रकाश…

Read More

नीट पेपर लीक मामले में छात्र आंदोलन के दबाव में आकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा. प्रदर्शनकारी छात्र इसे अपनी जीत मान रहे हैं. कहा जा रहा है कि – झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए. ये सच है कि अब तक किसी दबाव में ना आने वाली सरकार को भी प्रदर्शनकारी छात्रों के सामने झुकना पड़ा है. किसान आंदोलन के दौरान भी इसी सरकार ने किसानों से बात की थी. बाद में तीनों कृषि कानून वापस ले लिया था. लेकिन ये कदम तब उठाया गया जब आंदोलन अपनी धार खो रहा था. उस…

Read More

पटना, 26 जुलाई। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) और एनडीए ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास 7, सर्कुलर रोड पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान की विस्तृत समीक्षा की। वहीं दूसरी ओर जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ ने बांकीपुर में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए एक बड़ी सभा आयोजित की। चुनाव प्रचार और संगठन की समीक्षा नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के…

Read More

पटना। बिहार में सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर रविवार को बिहार विधानसभा के कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग महासभा के तत्वावधान में एक भव्य अभिनंदन एवं आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की। इस दौरान अति पिछड़ा वर्ग की लगभग 30 विभिन्न जातियों के प्रतिनिधियों एवं समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। अति पिछड़ा वर्ग के सशक्तीकरण पर सरकार का फोकस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों को अधिक तेज, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विधानसभा सचिवालय में डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना से संबंधित आवश्यक विषयों पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा सचिवालय के वरीय अधिकारी, बिहार सचिवालय मुद्रणालय (गुलजारबाग प्रेस) के प्रतिनिधि तथा बिहार विधान परिषद के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा सचिवालय के सत्र संबंधी अधिकांश महत्वपूर्ण दस्तावेजों का मुद्रण बिहार सचिवालय मुद्रणालय, गुलजारबाग,…

Read More

पटना। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी है। बिहार प्रदेश कांग्रेस ने पटना स्थित सदाकत आश्रम में विजय मार्च निकालकर इसे छात्रों के लंबे संघर्ष की जीत बताया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और शिक्षा बजट को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षा में कथित अनियमितताओं, लीक-प्रूफ परीक्षा प्रणाली और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर देशभर में छात्र आंदोलन चल रहा था। उन्होंने दावा किया कि…

Read More

पटना। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वामपंथी छात्र एवं युवा संगठनों ने इसे छात्र आंदोलन की बड़ी जीत बताया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPI(M)] की बिहार राज्य कमेटी तथा संयुक्त छात्र-युवा मोर्चा ने अलग-अलग प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दावा किया कि छात्रों के लंबे आंदोलन, भूख हड़ताल और देशव्यापी विरोध के दबाव में केंद्र सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। CPI(M) बिहार राज्य कमेटी ने अपने बयान में कहा कि पिछले एक महीने से चल रहे छात्र आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया। पार्टी ने देशभर के छात्र-युवाओं, विशेष रूप से बिहार…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देशभर में सोशल Media पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर छात्रों और युवाओं के जश्न मनाने वाले वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कई जगहों पर छात्रों को मिठाई बांटते, पटाखे फोड़ते और एक-दूसरे को बधाई देते हुए देखा जा रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दो पन्नों का इस्तीफा पत्र साझा किया। पत्र में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए शिक्षा सुधारों का उल्लेख करते हुए अपना पक्ष रखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More