EPFO ने पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी राहत दी है। अब अधिकांश पीएफ क्लेम का निपटारा 48 घंटे के भीतर किया जाएगा। संगठन ने 1 अगस्त से कई नए नियम लागू किए हैं, जिनमें ऑटो-सेटलमेंट की सीमा बढ़ाना, निकासी प्रक्रिया आसान करना
Author: फ्रीलांसर पोस्ट डेस्क
बिहार में 18,289 करोड़ रुपये की लागत से 11 प्रमुख सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे, 6-लेन कॉरिडोर, एलिवेटेड रोड और नए पुलों के निर्माण से राज्य में 547 किलोमीटर का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार होगा।
पटना। Bihar Sugarcane Cultivation। बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरुद्धार और नई चीनी मिलों की स्थापना की तैयारी के बीच राज्य सरकार ने गन्ना उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गन्ना उद्योग विभाग ने बुआई सत्र 2026-27 के लिए राज्य में 2,55,081 हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती और 1,74,03,582 टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभाग ने सभी जिलों के लिए अलग-अलग रकबा और उत्पादन लक्ष्य भी तय कर दिए हैं। राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ अभियान के अंतर्गत बंद चीनी मिलों को पुनः चालू करने और 25…
पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गुलमोहर मैत्री द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ‘Operation Sindoor – The Righteous Strategy’ का सफल मंचन हुआ।
प्रयागराज स्थित उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NCZCC) और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के संयुक्त तत्वावधान में 30 दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। देशभर से प्राप्त 156 आवेदनों में से 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया है।
बिहार सरकार ने किसानों के हित में अमानक बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के निर्माता एवं विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुणवत्ता नियंत्रण एवं बीज विश्लेषण प्रयोगशाला का निरीक्षण कर कहा कि कृषि उपादानों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। राज्य सरकार प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण करेगी और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा देगी।
बिहार सरकार ने शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 के तहत स्पष्ट किया है कि शिक्षकों का तबादला पूरी तरह ऐच्छिक होगा। शिक्षक एक से 30 विद्यालयों तक विकल्प दे सकेंगे और स्थानांतरण केवल उन्हीं विद्यालयों में होगा। हर पांच वर्ष पर जिला कैडर के तहत तबादला किया जाएगा। दो दिनों में 22,591 शिक्षक आवेदन प्रक्रिया से जुड़ चुके हैं। टीआरई-4 के 32,388 पदों की अधियाचना बीपीएससी को भेज दी गई है।
बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शिक्षा विभाग ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार ने अभ्यर्थियों से किया वादा पूरा किया है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में AI वीडियो को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कथित AI वीडियो जारी कर मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। पार्टी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वीडियो असली है तो नीतीश कुमार से किसी पत्रकार के सामने वही बयान दिलवाया जाए। विपक्षी दलों से प्रशांत किशोर के समर्थन की भी अपील की गई।
बिहार छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बेऊर केंद्रीय कारा पहुंचकर गिरफ्तार छात्र नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेताओं ने अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों का हाल जाना। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी फोन पर घायलों से बातचीत की। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों की गिरफ्तारी, पुलिस कार्रवाई और गोलीकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की।