पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को नीट पेपर लीक मामले और छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सदन में अभूतपूर्व हंगामा देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और मारपीट जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात बिगड़ते देख विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने पटना में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक मामले में सरकार से जवाब मांगा। विपक्ष ने इस मुद्दे…
Author: Rajkumar Yadav
बिहार के युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास को नई दिशा देने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने पटना में महिलाओं के लिए नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI-Women) के स्थायी परिसर की स्थापना की घोषणा की। साथ ही बिहार सरकार और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) के बीच स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (SIIC) की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान भी किया गया। दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य महिलाओं के लिए आधुनिक व्यावसायिक…
पटना। बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही छात्र आंदोलन और पटना में हुए प्रदर्शन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मामला इतना गरमा गया कि प्रश्नकाल सुचारु रूप से नहीं चल सका और सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 16 मिनट बाद ही दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सरकार ने विधायकों के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया सदन की शुरुआत में सरकार की ओर से पटना के डाक बंगला चौराहे पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान कुछ विधायकों के…
पटना। बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र में पत्रकारों के हित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद अशोक कुमार पांडेय द्वारा लाए गए गैर-सरकारी संकल्प को सदन ने स्वीकार कर लिया। इसके तहत पत्रकारों को रेलवे यात्रा में पहले की तरह 50 प्रतिशत किराया रियायत फिर से बहाल करने के लिए केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजने का निर्णय लिया गया। परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने सदन में कहा कि राज्य सरकार इस प्रस्ताव का समर्थन करती है और पत्रकारों को पूर्व में मिल रही रेलवे रियायत बहाल करने के…
पटना। बिहार विधान परिषद् के 213वें मानसून सत्र में मंगलवार को विभिन्न विभागों से जुड़े अल्पसूचित प्रश्नों पर सरकार ने विस्तृत जवाब दिया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, गन्ना उद्योग, ऊर्जा और विधि विभाग से जुड़े मुद्दों पर मंत्रियों ने सदन को जानकारी दी। सरकार ने ग्रामीण जलापूर्ति, बिजली व्यवस्था, बंद चीनी मिलों के पुनरुद्धार, नए ग्रिड निर्माण और अधिवक्ताओं के लिए लॉयर्स हॉल के निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी योजना स्पष्ट की। ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था पर सरकार का जवाब लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित जलापूर्ति योजनाओं का संचालन और रखरखाव संवेदकों…
बिहार सरकार ने विद्यालयों में मिलने वाले मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) की गुणवत्ता सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा और समय पर वितरण से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो माह के भीतर इंसुलेटेड बर्तनों की व्यवस्था, हर प्रखंड में सेंट्रलाइज्ड किचेन और डिजिटल निगरानी प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) योजना की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि विद्यालयों के बच्चों को मिलने वाले…
बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं के सुरक्षित और सुव्यवस्थित प्रवासन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पटना स्थित नियोजन भवन में प्रस्थान पूर्व उन्मुखीकरण प्रशिक्षण (PDOT) प्रशिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षकों को विदेश जाने वाले श्रमिकों को आवश्यक कानूनी, सामाजिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए प्रशिक्षित किया गया। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण तथा बिहार राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो द्वारा सोमवार को पटना के नियोजन भवन स्थित प्रतिबिंब…
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पाटलिपुत्र जंक्शन से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 1,150 श्रद्धालुओं के विशेष रेल जत्थे को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित भगवान सोमनाथ धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, डमरू वादन और शंखनाद के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने बिहार की ओर से श्रद्धालु श्रीमती शोभा सिंह को कलश तथा श्री अजीत कुमार को ध्वज सौंपा। उन्होंने कहा कि यह ध्वज और कलश बिहार की आस्था, स्वाभिमान और सांस्कृतिक समृद्धि…
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। सत्र के प्रारंभ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सभी मंत्रियों, विधायकों और पत्रकारों का स्वागत करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय मर्यादा और जनसेवा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा भारतीय लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां जनता की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और समस्याओं का संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप समाधान खोजा जाता है। यह केवल कानून बनाने का मंच नहीं, बल्कि जनभावनाओं, लोककल्याण और संविधान की भावना का जीवंत प्रतीक भी है। बिपार्ड प्रशिक्षण का किया उल्लेख स्पीकर डॉ. प्रेम…
बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई। सत्र के प्रारंभ में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन को संबोधित करते हुए उम्मीद जताई कि इस सत्र में राज्यहित और विकास से जुड़े अधिक से अधिक विषयों पर सार्थक चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्यावरण, शहरी विकास और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। कृषि को प्राथमिकता, दलहन-तिलहन पर विशेष फोकस सभापति ने कहा कि बिहार सरकार कृषि क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। राज्य को दलहन और तिलहन उत्पादन…