Author: संजय कुमार, रेजिडेंट एडिटर

Sanjay kumar

करीब 16 साल तक पत्रकारिता करने के बाद 2015 से वकालत के पेशे में हैं। पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली से की। फिर हैदराबाद और बाद में दिल्ली। 2015 में जब लगा कि अब कारोबारी मीडिया में एक पंक्ति की खबर भी निष्पक्ष रुप से नहीं लिख सकता तो पेशा बदलने का फैसला किया और दिल्ली में ही वकालत के पेशे से जुड़ गया। वकालत का पेशा शुरु किया तो लगा कि और पहले शुरु करना चाहिए था। इस दौरान कई मीडियाकर्मियों और दूसरे पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश की और कामयाबी भी हासिल की। दिल्ली में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को काफी नजदीक से देखा और समझा। अब तो यही ठिकाना हो गया है। पत्रकार मित्र अभी भी अदालती खबरों के लिए संपर्क करते हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने जंतर-मंतर पर करीब बीस दिनों तक अनशन पर बैठने वाले सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार केवल सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और सोनम वांगचुक के जीवन को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि नागरिकों के विरोध के अधिकारों का ये मतलब नहीं है…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) से जुड़े मामले में कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज और पत्रकार इरफान मेहराज को मिली जमानत के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह की अध्यक्षता वाली पीठ ने एनआईए की अपील अस्वीकार करते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने 20 जुलाई को इस मामले में नोटिस जारी किया था। ताजा आदेश के बाद खुर्रम परवेज और इरफान मेहराज की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले 18 जुलाई को पटियाला हाउस कोर्ट…

Read More

नई दिल्ली। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के छह सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में विलय को लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मान्यता दिए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई जल्द कराने की मांग सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष की गई। अदालत ने याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अदालत में कहा कि यह केवल राजनीतिक नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण संवैधानिक मामला है। उन्होंने दलील दी कि लोकसभा अध्यक्ष ने 18 जुलाई की रात…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ याचिका दायर की गई है। आज इस याचिका को चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए तुरंत सुनवाई की मांग की। लेकिन कोर्ट ने इस, याचिका पर आज सुनवाई करने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर कल यानि 22 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया। मेंशनिंग के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि इस तरह हर बात पर कोर्ट आना ठीक नहीं है। बता दें कि काकरोच जनता पार्टी की ओर से…

Read More

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद की ओर निकाले गए कॉकरोज जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच कई जगहों पर तीखी झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने और बल प्रयोग का आरोप लगाया, जबकि पुलिस का कहना है कि कार्रवाई केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संसद क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई। पुलिस ने संसद मार्ग की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पहले से बैरिकेडिंग की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने का प्रयास…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनियों पर देश के कई राज्यों में सोलर पावर का ठेका हासिल करने के लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत देने के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की गई है। याचिका सामाजिक कार्यकर्ता जीतेंद्र मारु ने दायर किया है। ये मामला देश के कई राज्यों में सोलर पावर का ठेका हासिल करने के लिए सरकारी अधिकारियों और बिजली वितरण कंपनियों के 2029 करोड़ की रिश्वत देने या देने का वादा करने के आरोपों से जुड़ा है। इसके पहले याचिकाकर्ता ने बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के श्री राम मंदिर के दान की कथित चोरी के मामले में राजनीति नहीं करने की सलाह दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने एसआईटी जांच पर यूपी सरकार से जवाब तलब करते हुए मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि कोर्ट राजनीति का मंच नहीं है। कोर्ट का उद्देश्य केवल ये सुनिश्चित करना है कि मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच हो। आज सुनवाई के दौरान कोर्ट में अब तक की जांच से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई।…

Read More

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी की ओर से जारी प्रदर्शन में जुटे प्रदर्शनकारियों का लगातार पुलिस कैमरे से निगरानी का उसका मकसद केवल कानून व्यवस्था बनाये रखना था किसी की निजता के उल्लंघन का कोई मकसद नहीं था। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली हाईकोर्ट को ये सूचना दी। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस से विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई कल यानि 21 जुलाई को होगी। सुनवाई के दौरान मेहता ने कहा कि किसी…

Read More

नई दिल्ली । जंतर-मंतर पर करीब बीस दिनों तक अनशन पर बैठने वाले सोनम वांगचुक को अपनी पसंद के अस्पताल और डॉक्टर से इलाज कराने की मांग से इनकार करने के सिंगल बेंच के फैसले को गीतांजलि आंग्मो ने हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में चुनौती दी है। जस्टिस मिनी पुष्करणा की सिंगल बेंच ने 19 जुलाई को गीतांजलि की याचिका पर कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया था। 19 जुलाई को हाईकोर्ट ने गीतांजलि आंग्मो की की याचिका पर कोई भी अंतरिम आदेश देने से इनकार करते हुए केंद्र सरकार को सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य संबंधी स्टेटस रिपोर्ट…

Read More

नई दिल्ली । जंतर-मंतर पर करीब बीस दिनों तक अनशन पर बैठने वाले सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सफदरजंग अस्पताल से उन्हें तुरंत रिहा करने या किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है। गीतांजलि ने आरोप लगाया है कि वांगचुक को उनके परिवार, वकीलों और उनके निजी डॉक्टरों से अलग रखकर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है। याचिका पर आज यानि 19 जुलाई रविवर को ही तुरंत सुनवाई करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि सोनम वांगचुक को 18 जुलाई की…

Read More