दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने की कैद की सजा सुनाई है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने ये आदेश दिया। हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने राजपाल यादव को 1.05 करोड़ प्रति चेक का भुगतान करने का आदेश दिया। राजपाल यादव के खिलाफ चेक बाउंस के सात केस थे। कोर्ट ने राजपाल यादव की प्तनी राधा राजपाल यादव को 5.51 लाख रुपये का जुर्माना देने का आदेश दिया। इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते…
Author: Sanjay Kumar
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज फिर जज पर अपशब्द बोलने और कोर्ट रुम में फाइल फेंके जाने का वाकया हुआ। जस्टिस केवी विश्वनाथन की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच के समक्ष एक याचिकाकर्ता और वकील ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द बोला और फाइल भी फेंकी। इस वाकये के बाद कोर्ट के आदेश पर सिक्योरिटी ने वकील को तुरंत बाहर निकाल दिया। सुप्रीम कोर्ट में संबंधित मामले की सुनवाई शुरु हुई तो कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आप खुद ही पैरवी करेंगे। इस पर प्रबल ने अंग्रेजी में कहा कि न्यायिक अधिकारी महोदय, मैं आपको आदेश देता हूं कि…
सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय में हनीमून मर्डर मामले में अपने पति की हत्या के आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दिया है। जस्टिस मनोज मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने मेघालय सरकार से कहा कि सोनम रघुवंशी को उपलब्ध कराई गई गिरफ्तार करने की वजह बताने वाली कथित प्रति कोर्ट में दाखिल करें। याचिका मेघायल सरकार ने दायर किया है। याचिका में सोनम रघुवंशी को ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत को हाईकोर्ट द्वारा बरकरार रखने के आदेश को चुनौती दी गई है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा…
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्णन की भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत लोक सेवक और लोक सेवा की परिभाषा को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दिया है। जस्टिस नवीन चावला की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि एनएसई लोकसेवा का कार्य करती है और चित्रा रामकृष्णन एनएसई का सीईओ और एमडी होने के नाते एनएसई की ओर से किए गए कार्य से खुद को अलग नहीं कर सकती हैं। हाईकोर्ट ने चित्रा रामकृष्णन के खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए दी गई स्वीकृति के आदेश को चुनौती देने वाली दलील को भी…
पटियाला हाउस कोर्ट में आज नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) ने लाल किला ब्लास्ट में मारे गए 11 लोगों से संबंधित फोरेंसिक रिपोर्ट दाखिल किया। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज पीतांबर दत्त ने इस फोरेंसिक रिपोर्ट पर 13 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया। कोर्ट ने आज इस मामले के नौ आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश दिया। इसके पहले 27 जून को एनआईए ने पूरक चार्जशीट दाखिल किया था जिसमें तीन नये लोगों को आरोपी बनाया था। पूरक चार्जशीट दाखिल होने के बाद इस मामले में कुल 13 आरोपी हो गए हैं। पूरक चार्जशीट में…
नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 31 दिसंबर 2018 को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत के मामले में बिहार के बीजेपी विधायक राजू सिंह को चार साल की कैद की सजा सुनाई है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने राजू सिंह पर 25 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की ये राशि हर्ष फायरिंग के दौरान मृतका के पति को दिए जाएंगे। बता दें कि 3 जुलाई को सुनवाई के दौरान प्रोबेशन अधिकारी ने बताया था कि राजू सिंह के खिलाफ बिहार में हत्या का एक मामला लंबित है…
नई दिल्ली। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों की साज़िश रचने के आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम की नई जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट आज ही जमानत याचिकाओं पर फैसला सुना सकता है। सुनवाई के दौरान उमर खालिद की ओर से पेश वकील त्रिदिप पेस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अंद्राबी के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं को खारिज करने पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का वह आदेश जिसमें गवाहों के बयान दर्ज नहीं होने की स्थिति में एक साल के बाद जमानत याचिका…
नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 31 दिसंबर 2018 को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत के मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के बीजेपी विधायक राजू सिंह की सजा की अवधि पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने राजू सिंह की सजा की अवधि पर कल यानि 4 जुलाई को फैसला सुनाएगी। आज सुनवाई के दौरान प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि राजू सिंह के खिलाफ बिहार में हत्या का एक मामला लंबित है जिसमें वो जमानत पर है। सुनवाई के दौरान राजू सिंह की…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय में हनीमून मर्डर मामले में अपने पति की हत्या के आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। जस्टिस एमएम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी किया। याचिका मेघायल सरकार ने दायर किया है। याचिका में सोनम रघुवंशी को ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत को हाईकोर्ट द्वारा बरकरार रखने के आदेश को चुनौती दी गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि महिला को रिहा कर दिया गया है इसलिए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक नहीं लगा रहे हैं, लेकिन महिला को…
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कोचिंग संचालक खान सर और दूसरे कोचिंग टीचर की कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर एक महिला टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप की ओर से दाखिल मानहानि याचिका को मध्यस्थता के लिए रेफर कर दिया है। जस्टिस तुषार राव गडेला कि बेंच ने ये आदेश दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि अगर कोई वरिष्ठ मध्यस्थ की नियुक्त होती है तो दोनों पक्षकार विवाद सुलझा सकते हैं। दोनों पक्ष आज ही शाम को मध्यस्थ के समक्ष पेश होकर विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे। दोनों पक्षकारों को मध्यस्थता के पास रेफर करते हुए कोर्ट ने…