Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»विदेश»Culture»पटना: प्रेमचंद रंगशाला में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाटक का सफल मंचन, सशस्त्र बलों के शौर्य को समर्पित प्रस्तुति
Culture

पटना: प्रेमचंद रंगशाला में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाटक का सफल मंचन, सशस्त्र बलों के शौर्य को समर्पित प्रस्तुति

Freelancer postBy Freelancer postAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read3 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
पटना के प्रेमचंद रंगशाला में ऑपरेशन सिंदूर – द राइटियस स्ट्रैटेजी नाटक का मंचन
प्रेमचंद रंगशाला, पटना में 'ऑपरेशन सिंदूर – द राइटियस स्ट्रैटेजी' की प्रस्तुति के दौरान कलाकार।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पटना। Operation Sindoor Play। राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगशाला में शनिवार को गुलमोहर मैत्री द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ‘Operation Sindoor – The Righteous Strategy’ का सफल मंचन किया गया। भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, शौर्य, बलिदान और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को केंद्र में रखकर तैयार इस प्रस्तुति ने दर्शकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत किया।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती मंजू सिन्हा, सहजानंद सिंह, विमल कुमार जैन, सत्यजीत कुमार सिंह तथा रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) सतीश शेनॉय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पटना के प्रेमचंद रंगशाला में भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान पर आधारित नाट्य प्रस्तुति 'ऑपरेशन सिंदूर – द राइटियस स्ट्रैटेजी' का मंचन।

करीब 70 मिनट की इस रंगमंचीय प्रस्तुति में भारतीय सेना के साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ सैनिकों एवं उनके परिवारों के त्याग और भावनात्मक पक्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक में राष्ट्रीय गौरव, सैन्य सम्मान और तीनों सेनाओं की संयुक्त क्षमता एवं रणनीतिक दृढ़ संकल्प को मंच पर जीवंत रूप दिया गया।

प्रस्तुति में प्रभावशाली अभिनय, संगीत, नृत्य-रचना, मल्टीमीडिया और आधुनिक मंचीय तकनीकों का समन्वय देखने को मिला। इन माध्यमों से दर्शकों तक राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यबोध का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया।

पटना के प्रेमचंद रंगशाला में भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान पर आधारित नाट्य प्रस्तुति 'ऑपरेशन सिंदूर – द राइटियस स्ट्रैटेजी' का मंचन।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कलाकारों और आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना की। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुति का आनंद लिया। आयोजन भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सशक्त सांस्कृतिक संदेश देने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें :-

प्रयागराज NCZCC में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला शुरू, देशभर के 30 युवा रंगकर्मी लेंगे प्रशिक्षण

पटना में ‘कफ़न’ ने दर्शकों को किया भावुक, मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह में गूंजा सामाजिक चेतना का संदेश

पटना में ‘ओह माय डॉग’ का स्पेशल शो हिट, दर्शकों ने की जमकर तारीफ; 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Art and Culture Bihar News Cultural Event Drama Indian Armed Forces operation sindoor Patna News Patriotic Play Premchand Rangshala Theatre
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

Just In

मुंगेर में सजी सुरों की महफिल, ‘एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे

August 2, 2026
Featured

SPECIAL REPORT : बिहार में रफ्तार का नया दौर: ₹18,289 करोड़ की 11 मेगा सड़क परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर, सफर होगा आसान

August 2, 2026
Just In

बिहार में इस साल 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की खेती, नई चीनी मिलों के लिए विभाग ने तय किया लक्ष्य

August 2, 2026
More News

प्रयागराज NCZCC में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला शुरू, देशभर के 30 युवा रंगकर्मी लेंगे प्रशिक्षण

August 2, 2026
राज्यों की खबरें

मुंगेर छात्र आंदोलन: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, समाजवादी पार्टी ने 8 अगस्त को समाहरणालय घेराव का किया ऐलान

August 1, 2026
Aapki Khabar

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.