Author: योगेश चक्रवर्ती, संपादक

Freelancerpost editor yogesh chakarvarti

पत्रकारिता से मेरा जुड़ाव पढ़ाई के दिनों में ही हो गया था। मास कम्युनिकेशन का कोर्स करते हुए किताबों और कक्षाओं से कहीं ज्यादा दिलचस्पी मुझे रिपोर्टिंग और खबरों की दुनिया में रही। यही रुचि धीरे-धीरे मेरे पेशेवर सफर की दिशा बन गई। पिछले 22 वर्षों के पत्रकारिता सफर में मुझे देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र जनसत्ता सहित कई राष्ट्रीय समाचार चैनलों और मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदारियों पर काम करने का अवसर मिला। इस दौरान न्यूज डेस्क, रिपोर्टिंग और मीडिया संस्थानों के ऑपरेशनल कामकाज को करीब से समझने और सीखने का अनुभव हासिल किया। समय के साथ पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को देखते हुए पिछले कुछ वर्षों से डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय रहा हूं। डिजिटल पत्रकारिता ने खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के तौर-तरीकों के साथ-साथ पत्रकारिता की जिम्मेदारियों को भी एक नया आयाम दिया है। फिलहाल FreelancerPost.com के संपादक के रूप में पत्रकारिता और इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं। हमारा प्रयास है कि बदलते डिजिटल दौर में तथ्य, विश्वसनीयता और जनसरोकार को केंद्र में रखते हुए ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाया जाए, जिस पर पाठक भरोसा कर सकें।

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में अप्रत्याशित जीत के बाद बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। उनकी जीत ने BJP के मजबूत गढ़ को तोड़ा और RJD व तेजस्वी यादव के सामने भी नई राजनीतिक चुनौती खड़ी कर दी है।

Read More

गया के गहलौर में आयोजित दशरथ मांझी महोत्सव में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए। उन्होंने ‘माउंटेन मैन’ को श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन को संकल्प, संघर्ष और जनसेवा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।

Read More

CPI(M) की बिहार राज्य कमेटी की बैठक में ए. विजय राघवन ने आंदोलनरत युवाओं को ‘दिमागी नक्सल’ कहे जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे देश के लिए खतरनाक संकेत बताया।

Read More

हैदराबाद। बिहार में खेती को पारंपरिक फसल उत्पादन से आगे ले जाकर वैज्ञानिक तकनीक, बेहतर बाजार, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन से जोड़ने की कोशिश तेज हो रही है। इसी दिशा में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के हैदराबाद दौरे के दौरान ICRISAT और तेलंगाना के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग, किसानों के प्रशिक्षण और सफल कृषि मॉडलों के आदान-प्रदान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस पहल का सबसे अहम पहलू यह है कि बिहार के किसानों को तेलंगाना में ऑयल पाम की खेती और प्रसंस्करण की तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा, जबकि तेलंगाना के किसान बिहार आकर मखाना की खेती, प्रसंस्करण,…

Read More

हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों और पंचकेदार के प्रमुख तीर्थों में शामिल है। जानिए बाबा केदार की पौराणिक कथा, पंचकेदार, आदि शंकराचार्य से संबंध और 2013 की त्रासदी की कहानी।

Read More

1947 के बाद भारत ने लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, कृषि और तकनीक के क्षेत्र में लंबी और महत्वपूर्ण यात्रा तय की है।14 अगस्त, 1947 की रात जब दुनिया सो रही थी, तब भारत ने आजादी की एक नई सुबह में कदम रखा था. दो सौ सालों की औपनिवेशिक गुलामी, विभाजन के गहरे जख्मों और चरम गरीबी के बीच जन्मा यह नया भारत सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि एक अनोखा प्रयोग था—एक ऐसा प्रयोग जहां सैकड़ों रियासतों, दर्जनों भाषाओं और अनेक संस्कृतियों को लोकतंत्र के एक ही धागे में पिरोना था. उस वक्त कई पश्चिमी विचारकों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था…

Read More

झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। जानिए रावण की तपस्या, शिवलिंग की स्थापना, पंचशूल और बाबा-मां पार्वती के गठबंधन के लाल धागे से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं की पूरी कहानी।

Read More

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर किए गए सर्वेक्षण के आधार पर देश के 100 चयनित पुलिस अधिकारियों की सूची जारी की है। चयन में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नेतृत्व, जनमित्र पुलिसिंग और जनविश्वास सहित कई मानकों को शामिल किया गया है।

Read More

कोलकाता एयरपोर्ट पर समाजसेवी एवं उद्योगपति कुलदीप माइती का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा फहराने की अपील की और युवाओं को रोजगार व शिक्षा उपलब्ध कराने की बात कही।

Read More

बिहार की महिला क्रिकेटर नूतन सिंह का UP Warriorz के WPL ट्रायल के लिए चयन हुआ है। वह 11 से 14 अगस्त 2026 तक बेंगलुरु में ट्रायल में हिस्सा लेंगी।

Read More