Author: योगेश चक्रवर्ती, संपादक

Freelancerpost editor yogesh chakarvarti

पत्रकारिता से मेरा जुड़ाव पढ़ाई के दिनों में ही हो गया था। मास कम्युनिकेशन का कोर्स करते हुए किताबों और कक्षाओं से कहीं ज्यादा दिलचस्पी मुझे रिपोर्टिंग और खबरों की दुनिया में रही। यही रुचि धीरे-धीरे मेरे पेशेवर सफर की दिशा बन गई। पिछले 22 वर्षों के पत्रकारिता सफर में मुझे देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र जनसत्ता सहित कई राष्ट्रीय समाचार चैनलों और मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदारियों पर काम करने का अवसर मिला। इस दौरान न्यूज डेस्क, रिपोर्टिंग और मीडिया संस्थानों के ऑपरेशनल कामकाज को करीब से समझने और सीखने का अनुभव हासिल किया। समय के साथ पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को देखते हुए पिछले कुछ वर्षों से डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय रहा हूं। डिजिटल पत्रकारिता ने खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के तौर-तरीकों के साथ-साथ पत्रकारिता की जिम्मेदारियों को भी एक नया आयाम दिया है। फिलहाल FreelancerPost.com के संपादक के रूप में पत्रकारिता और इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं। हमारा प्रयास है कि बदलते डिजिटल दौर में तथ्य, विश्वसनीयता और जनसरोकार को केंद्र में रखते हुए ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाया जाए, जिस पर पाठक भरोसा कर सकें।

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पहले 11 अगस्त को बलूच राष्ट्रवादियों ने ‘बलूचिस्तान स्वतंत्रता दिवस’ मनाया। ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ ने अंतरराष्ट्रीय मान्यता की मांग की।

Read More

बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने 10 हजार युवाओं को प्राइवेट नौकरी दिलाने, राशन कार्ड और पेंशन की समस्याएं दूर करने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर बड़े ऐलान किए।

Read More

प्रयागराज में आयोजित बाल रंग उत्सव में बाल कलाकारों ने ‘युगधारा’ और ‘जामुन का पेड़’ के जरिए साहित्य, गंगा की पीड़ा और सरकारी लालफीताशाही जैसे गंभीर विषयों को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया।

Read More

ईशा फाउंडेशन को 1 रुपये में जमीन देने का बिहार सरकार का फैसला अब सिर्फ आध्यात्मिक पर्यटन परियोजना का मामला नहीं रह गया है। मुंगेर के तारापुर में ईशा फाउंडेशन को 15.01 एकड़ सरकारी जमीन 99 साल के लिए महज 1 रुपये सालाना के टोकन रेंट पर देने की मंजूरी दी गई है।

Read More

मिथिला मखाना निर्यात : बिहार के मखाना को वैश्विक बाजार तक सीधे पहुंचाने की दिशा में राज्य ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बिहटा स्थित आधुनिक इंटीग्रेटेड इर्रेडिएशन-कम-पैकहाउस (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) से 18 मीट्रिक टन GI टैग वाले मिथिला मखाना की पहली समुद्री निर्यात खेप ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना की गई। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसे बिहार के किसानों, उद्यमियों और कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मंत्री के मुताबिक, इस पहल से बिहार के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिलने के साथ किसानों की आय…

Read More

बिहार में उच्च शिक्षा और शोधार्थियों की मांगों को लेकर छह दिनों से आमरण अनशन जारी है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता के बीच भाई वीरेंद्र और राजेश राम धरनास्थल पहुंचे और सरकार से तत्काल संवाद की मांग की।

Read More

बिहार की बेटी और भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। एडवांस फाइटर टैक्टिक्स में महारत के साथ उन्होंने देश की पहली महिला ‘टॉप गन’ बनने का गौरव हासिल किया।

Read More

प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए बेरोजगारी, पेपर लीक और सोशल मीडिया की लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Read More

भारतीय संस्कृति और जनमानस में bhagwan shiv का स्थान अद्वितीय है। वे केवल सृष्टि के संहारक ही नहीं, बल्कि ‘आशुतोष’ (शीघ्र प्रसन्न होने वाले) और ‘भोलेनाथ’ हैं। भारत भूमि में भगवान शिव भारतीय जनमानस के पूज्य कैसे बने? ये समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है. वो योगी से गृहस्थ बने, उन्होंवे मां सती से प्रेम किया, वियोग में भी भटके, मां पार्वती के कहने पर हिमालय छोड़कर काशी चले आए. रावण की विनती पर लंका चल दिए. भगवान शिव का स्वरूप अन्य सभी देवी-देवताओं से पूरी तरह भिन्न है। वे सर्वसमावेशी हैं, और यही कारण है कि वे भारत के कण-कण…

Read More

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान पटना। Bihar Congress Organization Campaign। बिहार प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाक़त आश्रम में एक ओर संगठन सृजन अभियान के तहत योग्य प्रदेश पदाधिकारियों की पहली समीक्षा बैठक आयोजित की गई, वहीं दूसरी ओर बिहार युवा कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम की भी औपचारिक घोषणा की गई। बैठक में बिहार कांग्रेस प्रभारी…

Read More