Author: योगेश चक्रवर्ती, संपादक

Freelancerpost editor yogesh chakarvarti

पत्रकारिता से मेरा जुड़ाव पढ़ाई के दिनों में ही हो गया था। मास कम्युनिकेशन का कोर्स करते हुए किताबों और कक्षाओं से कहीं ज्यादा दिलचस्पी मुझे रिपोर्टिंग और खबरों की दुनिया में रही। यही रुचि धीरे-धीरे मेरे पेशेवर सफर की दिशा बन गई। पिछले 22 वर्षों के पत्रकारिता सफर में मुझे देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र जनसत्ता सहित कई राष्ट्रीय समाचार चैनलों और मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदारियों पर काम करने का अवसर मिला। इस दौरान न्यूज डेस्क, रिपोर्टिंग और मीडिया संस्थानों के ऑपरेशनल कामकाज को करीब से समझने और सीखने का अनुभव हासिल किया। समय के साथ पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को देखते हुए पिछले कुछ वर्षों से डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय रहा हूं। डिजिटल पत्रकारिता ने खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के तौर-तरीकों के साथ-साथ पत्रकारिता की जिम्मेदारियों को भी एक नया आयाम दिया है। फिलहाल FreelancerPost.com के संपादक के रूप में पत्रकारिता और इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं। हमारा प्रयास है कि बदलते डिजिटल दौर में तथ्य, विश्वसनीयता और जनसरोकार को केंद्र में रखते हुए ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाया जाए, जिस पर पाठक भरोसा कर सकें।

एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. की आगामी भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। निर्माता और अभिनेता रौशन सिंह के अनुसार फिल्म रहस्य, रोमांच और भावनात्मक कहानी का अनूठा मिश्रण होगी।

Read More

क्या किसी मरीज की सामान्य ब्लड रिपोर्ट के बावजूद उसके शरीर में रक्त के थक्के बनने का खतरा मौजूद हो सकता है? हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और Brigham and Women’s Hospital की भारतीय शोधकर्ता डॉ. दीपा का नया शोध इसी सवाल का जवाब तलाश रहा है।

Read More

पटना। बिहार छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस की ओर से गठित फैक्ट-फाइंडिंग टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने राज्य सरकार पर छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलनों को बलपूर्वक दबाने का आरोप लगाया। वहीं इन आरोपों और छात्र आंदोलनों के समर्थन में एनएसयूआई ने पटना में प्रतिरोध मार्च निकाला, जिसके दौरान कांग्रेस और छात्र संगठन के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मंगलवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कन्हैया कुमार ने कहा कि फैक्ट-फाइंडिंग…

Read More

प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर भारतीय आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक माना जाता है। इस विशेष रिपोर्ट में जानिए सोमनाथ मंदिर की पौराणिक कथा, इतिहास, विभिन्न आक्रमणों और पुनर्निर्माण की यात्रा, सरदार पटेल के संकल्प, डॉ. राजेंद्र प्रसाद की भूमिका, नेहरू के साथ मतभेद और आधुनिक सोमनाथ के भव्य स्वरूप के बारे में विस्तार से

Read More

बिहार में उच्च शिक्षा सुधारों को नई गति देने के उद्देश्य से राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. बिनोद कुमार त्रिपाठी को राज्यपाल सचिवालय में सलाहकार (संकाय उत्कृष्टता एवं शैक्षणिक विकास) नियुक्त किया है।

Read More

स्मार्ट सिटी, डिजिटल गवर्नेंस, क्लाइमेट चेंज और शहरी नीति के विशेषज्ञ तैयार करेगा नया संस्थान, छात्रों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर पटना। AKU। बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक नई और ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (AKU), पटना राज्य का पहला ‘स्कूल ऑफ अर्बन पॉलिसी एंड गवर्नेंस’ स्थापित करने जा रही है। इसके साथ ही पहली बार Urban Policy and Governance विषय में एम.ए./एम.एससी. स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालय का मानना है कि यह पहल बिहार में शहरी विकास, नीति निर्माण और प्रशासनिक क्षमता निर्माण के क्षेत्र में नई दिशा तय…

Read More

पटना के प्रेमचंद रंगशाला में मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह 2026 के अवसर पर उनकी कालजयी कहानी ‘कफ़न’ पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। रंग गुरुकुल, पटना की प्रस्तुति का निर्देशन गुंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने प्रेमचंद के साहित्य को आज भी प्रासंगिक बताते हुए युवाओं से उनकी रचनाओं को पढ़ने का आह्वान किया। दर्शकों ने प्रस्तुति को खूब सराहा।

Read More

निर्देशक अमित राय की पारिवारिक फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज से पहले पटना में विशेष ऑडियंस स्क्रीनिंग आयोजित की गई। फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पटना में होने के कारण यह स्क्रीनिंग खास रही। निर्देशक अमित राय और अभिनेता राजेश कुमार ने दर्शकों से बातचीत की। दर्शकों ने फिल्म की भावनात्मक कहानी, पारिवारिक मनोरंजन और संवेदनशील संदेश की सराहना की। फिल्म 7 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More

लोकसभा ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 पारित कर दिया है। नए कानून में पेपर लीक के मामलों में 10 साल तक की जेल, 50 लाख रुपये तक जुर्माना, संगठित अपराध पर 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना, दो महीने में जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रावधान है। सरकार इसे छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम बता रही है, जबकि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और मायावती ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया है

Read More

पटना के प्रेरणा IAS संस्थान ने 70वीं BPSC परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 26 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित कराया। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व IAS अधिकारियों, शिक्षकों और समाज के गणमान्य लोगों ने सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। समारोह में चयनित उम्मीदवारों ने संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियां साझा कीं। संस्थान के निदेशक लालटून यादव ने कहा कि प्रेरणा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क मार्गदर्शन देकर उन्हें प्रशासनिक सेवा तक पहुंचाना है।

Read More