Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • Legal Affairs
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • Legal Affairs
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Aapki Khabar»बिहार सरकार की बड़ी तैयारी: मखाना निर्यात के लिए बनेंगे आधुनिक पॉपिंग सेंटर, जल्द आएगी कृषि निर्यात नीति
Aapki Khabar

बिहार सरकार की बड़ी तैयारी: मखाना निर्यात के लिए बनेंगे आधुनिक पॉपिंग सेंटर, जल्द आएगी कृषि निर्यात नीति

Rajkumar YadavBy Rajkumar YadavAugust 6, 2026No Comments3 Mins Read2 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Bihar Agriculture Minister Vijay Kumar Sinha reviewing agricultural export plans and announcing modern makhana popping centres
कृषि उत्पादों के निर्यात की समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा। मंत्री ने मखाना निर्यात के लिए आधुनिक पॉपिंग सेंटर और नई कृषि निर्यात नीति की घोषणा की।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

पटना। Bihar Makhana Export। बिहार सरकार राज्य के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक मखाना पॉपिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही बिहार की पहली कृषि निर्यात नीति भी जल्द लागू की जाएगी, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और अधिक आय सुनिश्चित होगी।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि उत्पादों के निर्यात की समीक्षा के बाद कहा कि बिहार सरकार उत्पादन, प्रसंस्करण, गुणवत्ता, भंडारण, परिवहन और निर्यात की पूरी श्रृंखला को मजबूत करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उनके उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था विकसित करेगी।

bihar Makhana Export : मखाना निर्यात के लिए बनेंगे आधुनिक पॉपिंग सेंटर

मंत्री ने बताया कि बिहार के मखाना को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए आधुनिक मखाना पॉपिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों का संचालन कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों के तकनीकी मार्गदर्शन में होगा।

सरकार आधुनिक पॉपिंग मशीन उपलब्ध कराएगी, जिससे किसान स्वयं अपने मखाना की प्रोसेसिंग कर सकेंगे। इससे निर्यात योग्य गुणवत्ता का मखाना तैयार होगा और किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगी।

बिहार सरकार राज्य के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए व्यापक कार्ययोजना पर काम कर रही है।

Bihar Makhana Export के लिए बनेगी कृषि निर्यात नीति

विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार सरकार बिहार राज्य कृषि निर्यात नीति पर तेजी से काम कर रही है। नीति लागू होने के बाद कृषि उत्पादों के उत्पादन, गुणवत्ता संवर्धन, प्रसंस्करण, भंडारण, लॉजिस्टिक्स और निर्यात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी: कार्गो उड़ानों और निर्यात अवसंरचना पर भी होगा फोकस

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किसानों और संबंधित हितधारकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कार्गो उड़ानों की संख्या बढ़ाने, प्रसंस्करण इकाइयों के विस्तार और आधुनिक निर्यात अवसंरचना विकसित करने की ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

Bihar Makhana Export किसानों की आय बढ़ाना सरकार का लक्ष्य

मंत्री ने कहा कि बिहार के किसान उत्पादन तो कर रहे हैं, लेकिन बंदरगाह तक उत्पाद पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत नहीं है। सरकार अब उत्पादन से लेकर वैश्विक बाजार तक पूरी सप्लाई चेन विकसित करने पर काम कर रही है, ताकि निर्यात का अधिकतम लाभ किसानों को मिले और बिहार के कृषि उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान बना सकें।

ये भी पढ़े:-

बिहार के 22 कृषि बाजार प्रांगणों का होगा आधुनिकीकरण, ₹1288.66 करोड़ की परियोजनाओं से किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार: विजय कुमार सिन्हा

बिहार में उर्वरक की कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

बिहार में ड्रोन से होगी स्मार्ट खेती, कृषि ड्रोन योजना के लिए ₹11.81 करोड़ मंजूर; 38 जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ

Agricultural Processing Agriculture Export Bihar Agriculture Policy Bihar Farmers Bihar Government Export Policy Farmer Income Global Market Makhana Popping Centre Vijay Kumar Sinha
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
पत्रकार राजकुमार यादव
Rajkumar Yadav
  • Website

राजकुमार यादव पिछले तीन दशक से मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान इन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित अखबारों में वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर काम कर चुके हैं। बिहार की राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले राजकुमार यादव को लालू यादव और नीतिश कुमार व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं। फिलहाल वे freelancerpost.com में प्रमुख संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं।

Related Posts

Aapki Khabar

मुंगेर डीएम का सख्त एक्शन: मनरेगा DPO का वेतन स्थगित, बिना सूचना अनुपस्थित DTO से मांगा जवाब

August 6, 2026
Aapki Khabar

मुंगेर के महादलित परिवारों को मिलेगा पक्का आशियाना, आशिकपुर स्लम में बनेगा बहुमंजिला आवास

August 5, 2026
Zaroori Khabar

जरूरत की खबर : अब 2 दिन में खाते में आ जाएंगे पीएफ के पैसे

August 4, 2026
Just In

बिहार में इस साल 2.55 लाख हेक्टेयर में होगी गन्ने की खेती, नई चीनी मिलों के लिए विभाग ने तय किया लक्ष्य

August 2, 2026
Just In

बिहार में नकली बीज-उर्वरक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, 162 नमूने जांच में फेल

August 1, 2026
More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.