Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»राजनीति»बिहार विधानसभा Speaker डॉ. प्रेम कुमार ने jammu & kashmir के CM उमर अब्दुल्ला से शिष्टाचार भेंट की
राजनीति

बिहार विधानसभा Speaker डॉ. प्रेम कुमार ने jammu & kashmir के CM उमर अब्दुल्ला से शिष्टाचार भेंट की

yogesh255@yahoo.co.inBy yogesh255@yahoo.co.inJune 28, 2026Updated:June 29, 2026No Comments2 Mins Read7 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Bihar Legislative Assembly Speaker Dr. Prem Kumar met with Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah at his residence in Srinagar
Bihar Legislative Assembly Speaker Dr. Prem Kumar met with Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah at his residence in Srinagar
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

बिहार विधान सभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने अपने जम्मू एवं कश्मीर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में आधारभूत संरचना के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संपर्क, ग्रामीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और रोजगार सृजन सहित विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने सुशासन, पारदर्शिता, जनभागीदारी तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर भी अपने विचार साझा किए।

स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नवगठित बिहार सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के विषय में उन्हें विस्तारपूर्वक बताया । उन्होंने बिहार में आधारभूत संरचना के तीव्र विस्तार, सड़क एवं पुल निर्माण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, कृषि एवं सिंचाई के विकास, उद्योगों को प्रोत्साहन, निवेश आकर्षित करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। स्पीकर ने जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित बिहार बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

बिहार विधानसभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों के बीच विकास के सफल अनुभवों का आदान-प्रदान देश के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है। एक-दूसरे के नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों से सीख लेकर राज्यों की विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में प्रत्येक राज्य की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका है तथा सभी राज्यों के समन्वित प्रयास ही राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा विकास के क्षेत्र में निरंतर संवाद को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच सकारात्मक सहभागिता से जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और सुशासन को नई दिशा मिलती है। दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सहकारी संघवाद की भावना तथा जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
yogesh255@yahoo.co.in
  • Website

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

Related Posts

Just In

उमर खालिद की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली पुलिस को नोटिस; 27 अगस्त को होगी सुनवाई

July 31, 2026
Featured

SPECIAL REPORT: पैलेट गन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जंतर-मंतर से सिवान तक क्या है पूरा मामला?

July 30, 2026
Featured

एंटी पेपर लीक बिल से क्या रुकेगा पेपर लीक? सरकार का दावा, विपक्ष के सवाल और विशेषज्ञों की राय

July 30, 2026
Featured

युवराज सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने के निर्देश

July 30, 2026
Featured

आइशी घोष को कोर्ट से राहत: पटियाला हाउस कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया रद्द, लगाया ₹1,000 जुर्माना

July 30, 2026
Featured

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के आरोपी दो लॉ छात्रों को मिली जमानत, कोर्ट ने लगाईं सख्त शर्तें

July 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.